{"_id":"61576a358ebc3e0b356912c2","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-news-gbd2269620161","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगरायुक्त ने दिल्ली पेश किया कचरा प्रबंधन का मॉडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगरायुक्त ने दिल्ली पेश किया कचरा प्रबंधन का मॉडल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगरायुक्त ने दिल्ली पेश किया कचरा प्रबंधन का मॉडल
गाजियाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को स्वच्छ भारत मिशन और अमृत 2.0 की दिल्ली में लांचिंग की। इसमें शहरों को गारबेज फ्री बनाने, शत-प्रतिशत घरों तक पानी पहुंचाने और कचरा प्रबंधन का संदेश दिया गया। गाजियाबाद से महापौर आशा शर्मा, नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर इसमें शामिल हुए। कार्यक्रम में नगरायुक्त ने गाजियाबाद में किए जा रहे कचरा प्रबंधन और प्लास्टिक टूरिज्म प्रबंधन का प्रजेंटेशन दिया।
नई दिल्ली के डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नगर आयुक्त ने बताया कि गाजियाबाद में कचरा फैक्टरी बनाकर कूड़े का प्रबंधन किया जा रहा है। जल्द ही सभी जोन में यह व्यवस्था शुरू हो जाएगी। दूसरी ओर, वेस्ट प्लास्टिक से खूबसूरत तस्वीरें, बेंच, टाइल्स, ट्री गार्ड और संदेश देने वाले बोर्ड बनाए जा रहे हैं। यूपी की ओर से गाजियाबाद अकेला नगर निगम रहा जिसने आवासीय एवं शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव दुर्गा शंकर मिश्र की मौजूदगी में कचरा प्रबंधन का प्रजेंटेशन दिया। उन्होंने बताया कि गाजियाबाद नगर निगम ने जल संचय और शहर को स्वच्छ वातावरण व कचरा मुक्त शहर बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कार्यक्रम में यूपी के नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन, अपर मुख्य सचिव डॉ. रजनीश दुबे, कार्यकारी निदेशक एसबीएम डॉ. विपिन जैन, स्थानीय निकाय निदेशालय के अपर निदेशक पीके श्रीवास्तव, नगर निगम के चीफ इंजीनियर नरेंद्र कुमार चौधरी, अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार, उद्यान प्रभारी डॉ अनुज कुमार सिंह मौजूद रहे।