फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

एनटीपीसी की राख से नकली सीमेंट बना रही थी फैक्टरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
मसूरी पुलिस द्वारा पकड़े गए नकली सीमेंट बनाने वाले आरोपी।
एनटीपीसी की राख से नकली सीमेंट बना रही थी फैक्टरी
विज्ञापन

गाजियाबाद/मसूरी। मसूरी में एनटीपीसी की राख से नामी कंपनियों का नकली सीमेंट बनाया जा रहा था। मंगलवार को फैक्टरी का भंडाफोड़ करते हुए थाना पुलिस और स्वाट टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि संचालक फरार हो गया। फैक्टरी से नकली सीमेंट के 370 और राख के 150 कट्टे बरामद हुए हैं। पुलिस ने धोखाधड़ी व अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
एसपी ग्रामीण डॉ. ईरज राजा ने बताया कि मसूरी में भूड़गढ़ी रोड पर राणा फार्म हाउस के पीछे नकली सीमेंट बनाने वाली फैक्टरी की सूचना मिली थी। पुख्ता जानकारी जुटाते हुए स्वाट टीम और मसूरी पुलिस ने छापामारी की तो वहां नकली सीमेंट के कट्टे पैक कर रहे तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों की पहचान शंकर विहार थर्ड लालकुआं निवासी जयंती प्रसाद व विनोद गिरी तथा थाना बिसरख गौतमबुद्धनगर के चिपियाना बुजुर्ग निवासी अनिल कुमार के रूप में हुई है।
विज्ञापन

12 सितंबर को ही शुरू की थी फैक्टरी
एसपी ग्रामीण ने बताया कि नकली सीमेंट फैक्टरी का संचालक विजयनगर बागू निवासी मोनी है। उसने 12 सितंबर को ही फैक्टरी शुरू की थी। उसकी तलाश की जा रही है। नकली सीमेंट को वही सप्लाई करता था। उसकी गिरफ्तारी के बाद स्पष्ट हो सकेगा कि नकली सीमेंट की सप्लाई वह कहां करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे बनाते थे नकली सीमेंट
एक्सपायर हो चुकी या सीलन से जमकर बेकार हो चुकी सीमेंट को ग्राइंडर में पीसकर उसमें एनटीपीसी की राख मिलाकर नकली सीमेंट तैयार किया जाता था। मौके से अल्ट्राट्रेक, अंबुजा, डायमंड व एसीसी सीमेंट के कट्टों में नकली सीमेंट भरा जा रहा था। कॉपीराइट एक्ट के तहत कार्रवाई के लिए नामी कंपनियों को सूचित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed