{"_id":"61536d548ebc3e62553ea494","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-news-gbd2267800142","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसी से कूड़े के विवाद में पूर्व सांसद के भाई ने की फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पड़ोसी से कूड़े के विवाद में पूर्व सांसद के भाई ने की फायरिंग
विज्ञापन
भाजपा नेता के भाई द्वारा फायरिंग करने की सूचना पर पहुंची पुलिस
- फोटो : GHAZIABAD City
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पड़ोसी से कूड़े के विवाद में पूर्व सांसद के भाई ने की फायरिंग
गाजियाबाद। संजय नगर जागृति विहार में पड़ोसी से कूड़े के विवाद में पूर्व सांसद व भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष नरेंद्र कश्यप के भाई राजकुमार कश्यप ने लाइसेंसी राइफल से फायरिंग कर की। सूचना पर पुलिस पहुंची तो दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया। पुलिस का कहना है कि गोली चलाने के कारण असलहा जब्त कर लिया गया है। आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया जा रहा है।
पूर्व सांसद व भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष नरेंद्र कश्यप का आवास संजय नगर जागृति विहार में है। उनके भाई राजकुमार कश्यप भी वहीं रहते हैं। पुलिस के मुताबिक पड़ोस में रहने वाले रमेश बंसल से कूड़े को लेकर राजकुमार कश्यप का मंगलवार शाम विवाद हो गया। रात करीब 9 बजे विवाद बढ़ने पर राजकुमार कश्यप ने लाइसेंसी राइफल से गोली चला दी। इससे आसपास अफरातफरी मच गई। सूचना पर मधुबन बापूधाम एसएचओ सुनील कुमार फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। एसएचओ का कहना है कि रमेश बंसल पक्ष ने समझौता होने की बात कहते हुए कोई कार्रवाई नहीं करने की बात कही।
सोशल मीडिया पर उछला मामला तो शुरू हुई कार्रवाई
मामला भाजपा नेता के भाई से जुड़ा था, लिहाजा समझौता होने की बात कहकर पुलिस कार्रवाई से पल्ला झाड़ने लगी। लेकिन, जैसे ही मामले ने तूल पकड़ा तो पुलिस हरकत में आ गई। एसपी सिटी निपुण अग्रवाल का कहना है कि फायरिंग कर दहशत फैलाने के चलते लाइसेंसी राइफल जब्त कर ली गई है। आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया जाएगा।