फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

शाबाश गाजियाबाद! टीकाकरण में नंबर १

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
जिला महिला अस्पताल में वैक्सीन लगवाने आए लोगो की उमड़ी भीड़। संवाद
शाबास गाजियाबाद! एक दिन में एक लाख से अधिक को टीका
विज्ञापन

गाजियाबाद। कोरोना टीकाकरण में जिले ने एक दिन में एक लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण कर रिकॉर्ड बना दिया। जिले में सुबह 8:30 बजे से ही टीकाकरण शुरू हो गया था जो रात आठ बजे तक चलता रहा। हालांकि लोगों के उत्साह के आगे कई केंद्रों पर तीन बजे ही वैक्सीन समाप्त हो गई थी, जबकि कई केंद्रों पर शाम पांच बजे तक चलता रहा। शाम तीन बजे से शहर के मॉल में चलाए गए अभियान में भी अच्छा रिस्पांस मिला। टीकाकरण का रिकार्ड बनने पर विभाग के कर्मचारी भी उत्साहित नजर आए। स्वास्थ्य राज्यमंत्री अतुल गर्ग ने विजय नगर क्षेत्र में कई केंद्रों पर टीकाकरण की शुरुआत की।
पहले अभियान में 79 हजार लगे थे टीके
जिले में तीन अगस्त से 17 सितंबर तक पांच अभियान चलाए जा चुके हैं। तीन अगस्त को सबसे अधिक 79 हजार लोगों को टीका लगाया गया था। 16 अगस्त को 42023 और 27 अगस्त को 66548 लोगों का टीकाकरण हुआ। छह सितंबर को 72 हजार लोगों को टीका लगा। इसके बाद 17 सितंबर 73 हजार टीके लगे थे।
विज्ञापन

256 केंदों पर चलाया टीकाकरण अभियान
सोमवार को जिले में 256 केंद्रों पर टीकाकरण अभियान चलाया गया। शाम सात बजे तक एक लाख टीकाकरण हो गया। हालांकि इस दौरान कई केंद्रों पर लोगों की भीड़ अधिक होने से तीन बजते ही वैक्सीन समाप्त हो गई। केंद्रों के लिए स्वास्थ्य विभाग ने टीकाकरण की क्षमता तय करते हुए स्लॉट बुक किए थे। विभाग ने क्षमता के अनुसार ही केंद्रों के लिए वैक्सीन उपलब्ध कराई, लेकिन ऑन स्पॉट पंजीकरण होने से लोगों की संख्या अधिक हो गई। इससे कई केंद्रों पर वैक्सीन की कमी हो गई। विजयनगर के नगरीय स्वास्थ्य केंद्र 1 रामलीला मैदान में 3:30 बजे ही केंद्र बंद कर दिया गया। इसके बाद भी लोग वैक्सीनेशन के लिए केद्रों पर पहुंचते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

87 हजार का था लक्ष्य
अगस्त से अब तक पांच अभियान संपन्न हो चुके हैं। सोमवार को चले छठे अभियान के लिए भी स्वास्थ्य विभाग कई दिनों से तैयारी में जुटा था। क्योंकि विभाग का इस बार एक लाख 30 हजार से अधिक टीका लगाने का प्रयास था, हालांकि शासन स्तर से 87 हजार टीके लगाने का ही लक्ष्य मिला था। सोमवार को चला टीकाकरण अभियान में लोगों में टीके लगवाने को उत्साह भी दिखाई दिया। संजयनगर स्थित संयुक्त अस्पताल, जिला महिला अस्पताल में लोग सुबह से ही पहुंच गए। भीड़ के चलते लोगों को एक से डेढ़ घंटे में टीका लगने का नंबर आया। वैक्सीनेशन के नोडल अधिकारी डॉ. जेपी मथूरिया ने बताया कि शासन से मिला लक्ष्य हासिल करते हुए एक लाख से अधिक टीके लगाए जा चुके है।

वैक्सीन समाप्त होने पर कई केंद्रों पर हुआ हंगामा
टीकाकरण के दौरान घंटाघर रामलीला मैदान, विजय नगर, महिला अस्पताल, नंदग्राम, मुरादनगर, लोनी सहित कई केंद्रों पर वैक्सीन समाप्त होने पर लोगों ने हंगामा किया। प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नीरज अग्रवाल का कहना था कि कई केंद्रों पर लोगों की संख्या अधिक हो गई थी, लेकिन हंगामे की सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed