{"_id":"6147969d8ebc3e914a5b1187","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-news-gbd226204584","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस्तावेज नहीं जमा होने पर 12800 पासपोर्ट फाइलों को बंद करने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस्तावेज नहीं जमा होने पर 12800 पासपोर्ट फाइलों को बंद करने की तैयारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दस्तावेज नहीं जमा होने पर 12800 पासपोर्ट फाइलों को बंद करने की तैयारी
गाजियाबाद। क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय के नोटिस का जवाब नहीं देने और जरूरी दस्तावेज जमा नहीं करने पर 2020 की 12800 फाइलों को अगले 15 दिन में बंद कर दिया जाएगा। 13 जिलों के पासपोर्ट आवेदकों के पास अब कमियों को दूर कराने को दो सप्ताह का समय बचा है। इसके बावजूद पासपोर्ट कार्यालय से संपर्क नहीं करने पर पुरानी फाइलें स्थायी रूप से बंद कर दी जाएंगी।
पिछले साल की लंबित फाइलों के समाधान के लिए पासपोर्ट कार्यालय ने अगस्त के पहले सप्ताह में नोटिस जारी किए थे। नोटिस के बावजूद करीब 30 फीसदी लोगों ने ही कार्यालय में मेल या फिर आकर संपर्क किया है। लंबित फाइलों में सर्वाधिक 4150 मामले पुलिस रिपोर्ट विपरीत आने के हैं। पुलिस सत्यापन के दौरान मौजूद न होने, दस्तावेज उपलब्ध नहीं करा पाने के साथ अन्य कारणों से पुलिस ने अपनी विपरीत रिपोर्ट जमा की है। दूसरे नंबर पर सर्वाधिक 3500 मामले दस्तावेजों की कमियों से जुड़े हुए हैं। इनमें जन्मतिथि के लिए 10वीं सर्टिफिकेट व अन्य प्रमाणपत्र न लगाने, तत्काल पासपोर्ट में तीन फोटो अन्य फोटो आईडी न लगाने सहित अन्य मामले शामिल हैं। बाकी फाइलें गलती से आवेदन में नाम, जन्मतिथि, माता-पिता का नाम, पता गलत भर दिए जाने के कारण रुकी हुई हैं।
क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी : 2020 में जिन पासपोर्ट आवेदकों की फाइलें किसी कारणवश रुकी हुई हैं, वह लोग कार्यालय में संपर्क कर समाधान करा सकते हैं। फाइलों को बंद करने के बाद फिर से अवसर नहीं दिया जाएगा।