फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

फास्टैग से न मिली रफ्तार, ईपीई पर 8 मिनट में टोल हो रहा पार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
दुहाई के पास ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे टोल से उतरते समय एक ही टोल बूथ होने की वजह से वाहनों की ?
फास्टैग से न मिली रफ्तार, ईपीई पर 8 मिनट में टोल हो रहा पार
विज्ञापन

गाजियाबाद। टोल बूथ पर बिना रुके गुजरने के लिए अनिवार्य किए फास्टैग से भी वाहनों को रफ्तार नहीं मिल रही। फास्टैग और नॉन फास्टैग वाहनों के लिए अलग लेन बनाने का दावा भले ही किया गया हो, लेकिन ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर दोनों तरह के वाहनों एक ही लेन से गुजारा रहा है। कम संसाधनों और स्टाफ से बूथों का संचालन कराने के लिए टोल संचालक ने ईपीएफ पर प्रवेश और निकास बूथ की दो में से एक लेन बंद करा दी गई।
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर डासना, दुहाई, मवीकलां टोल बूथ पर वसूली करने वाली फर्म ने एनएचएआई के नियमों को दरकिनार कर यह अपनी व्यवस्था बना ली है। अब सिर्फ एक लेन से वाहनों को प्रवेश दिया जाता है और दूसरी से निकासी दी जा रही है। सुबह और शाम के वक्त इन टोल बूथों पर वाहनों की संख्या ज्यादा रहने से लंबा जाम लग जाता है। फास्टैग होते हुए भी वाहन चालकों को बूथ पार करने में 8 से 9 मिनट लग रहे हैं। फास्टैग अनिवार्यता का नियम लागू करते समय सरकार और एनएचएआई ने वाहन चालकों को टोल बूथ पर लगने वाले जाम से राहत दिए जाने का सपना दिखाया था, लेकिन नई व्यवस्था भी वाहन चालकों को राहत न दे पाई।
विज्ञापन

परियोजना निदेशक, एनएचएआई - फास्टैग और नॉन फास्टैग वाहनों की लेन अलग-अलग ही बनाई गई हैं। अगर ईपीई पर लेन को बंद किया गया है तो इसकी जानकारी कराकर व्यवस्था दुरुस्त कराई जाएगी। फिलहाल ऐसा मामला जानकारी में नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed