{"_id":"613668d28ebc3e35e94a3e66","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-news-gbd2254407195","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोसायटी में मल्टीपल कनेक्शन देने में फेल विद्युत निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोसायटी में मल्टीपल कनेक्शन देने में फेल विद्युत निगम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोसायटी में मल्टीपल कनेक्शन देने में फेल विद्युत निगम
गाजियाबाद। बहुमंजिला इमारतों में सिंगल प्वाइंट कनेक्शन से मल्टीपल कनेक्शन दिए जाने की योजना परवान नहीं चढ़ पा रही है। विद्युत निगम के तमाम प्रयासों के बाद भी बिल्डर, आरडब्ल्यूए और एओए के बीच इसको लेकर सहमति नहीं बन पा रही है। करीब 100 सोसायटी को विद्युत निगम की ओर से नोटिस भी जारी किए गए हैं।
जिले की 173 सोसायटी को मल्टीपल कनेक्शन के लिए विद्युत निगम ने चयनित किया है। जिले में केवल ट्रांस हिंडन क्षेत्र में गुलमोहर गार्डन में विद्युत निगम ने 300 कनेक्शन मल्टीपल आधार पर दिए हैं जबकि इस सोसायटी में 900 से अधिक फ्लैट मालिक कनेक्शन लेने के लिए सामने नहीं आ रहे हैं। इसके अलावा राजनगर एक्सटेंशन की 35 से 40 सोसायटी में से एक में भी मल्टीपल कनेक्शन नहीं हो सका है। इसके अलावा एनएच-9, मेरठ रोड, क्रॉसिंग रिपब्लिक, वैशाली, वसुंधरा, इंदिरापुरम, साहिबाबाद, मोहननगर समेत शहरी क्षेत्र में आने वाली सोसायटी में विद्युत निगम के शिविर लगने के बावजूद कनेक्शन नहीं हो सके हैं।
सोसायटियों में मल्टीपल कनेक्शन को लेकर विद्युत नियामक आयोग ने निगम के अधिकारियाें को सख्त निर्देश दिए हुए हैं। अधिकारियों को सभी चयनित सोसायटी में तुरंत कनेक्शन देने के निर्देश हैं। प्रबंध निदेशक विद्युत निगम ने पिछले दिनों एओए और आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों के साथ बैठक की लेकिन सहमति नहीं बन सकी।
विज्ञापन
नियमानुसार अगर किसी सोसायटी के 51 फीसदी निवासी मल्टीपल कनेक्शन के लिए लिखित में मना करते हैं, तब सोसायटी में विद्युत निगम कनेक्शन नहीं देगा। विद्युत निगम ने राजनगर एक्सटेंशन, क्रॉसिंग रिपब्लिक और ट्रांस हिंडन क्षेत्र में 100 से अधिक सोसायटी में नोटिस जारी कर कहा है कि मल्टीपल कनेक्शन के लिए 51 फीसदी लोगों की असहमति का पत्र दें, वरना सोसायटी में मल्टीपल कनेक्शन की कार्यवाही शुरू की जाएगी।
अधिशासी अभियंता = मल्टीपल कनेक्शन के लिए सोसायटी में नोटिस भी दिए गए हैं। इसके अलावा लोगाें को इसके लाभ भी बताए जा रहे हैं। अगर मल्टीपल कनेक्शन लोग लेते हैं तो अब जितना बिजली का बिल जमा कर रहे हैं, उसमें आठ से दस हजार रुपये सालाना की बचत लोग कर पाएंगे।
आरडब्ल्यूए फेडरेशन चेयरमैन कर्नल टीपी त्यागी ने कहा, आरडब्ल्यूए फेडरेशन और अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन की ओर से भी प्रबंध निदेशक को पत्र लिखकर मल्टीपल कनेक्शन का विरोध किया गया है। विद्युत निगम को कहा गया है कि बिना जिलाधिकारी, आरडब्ल्यूए और एओए की इजाजत के किसी सोसायटी में विद्युत निगम शिविर न लगाए।