{"_id":"612e84b88ebc3ea756371b0b","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-news-gbd2250907190","type":"story","status":"publish","title_hn":"मधुबन-बापूधाम पीएम आवास के 240 भवन बने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मधुबन-बापूधाम पीएम आवास के 240 भवन बने
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मधुबन-बापूधाम पीएम आवास के 240 भवन बने
गाजियाबाद। मधुबन-बापूधाम योजना में पहले प्रधानमंत्री आवास प्रोजेक्ट में 240 भवनों का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। अब जीडीए की योजना अक्तूबर तक कुल 856 में से 480 भवनों का निर्माण कार्य पूरा करने की है। ऐसे में आवंटियों को अक्तूबर में तैयार भवनों की चाबी मिलने की पूरी संभावना है। मधुबन-बापूधाम में पीएम आवास के भवनों का आवंटन 2020 फरवरी में ड्रॉ के जरिए किया गया था। ऐसे में ड्रॉ के डेढ़ साल बाद भवन का इंतजार खत्म होने वाला है।
मधुबन-बापूधाम में पहले पीएम आवास प्रोजेक्ट में 240 भवनों की फिनिशिंग का काम लगभग पूरा हो चुका है। जीडीए ने आवंटियों को पजेशन से पहले भवन की पहली किस्त जमा करने को कहा है। इस बाबत आवंटियों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं। बाकी अन्य 240 भवनों का 80 फीसदी काम पूरा हो चुका है। इन भवनों का कार्य अक्तूबर तक पूरा होने की प्रबल संभावना है। बाकी भवनों के लिए आवंटियों को साल के आखिर तक इंतजार करना पड़ सकता है।
जीडीए का पहला पीएम आवास प्रोजेक्ट एक साल की देरी से चल रहा है। इन प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य अगस्त 2018 में शुरू हुआ था। निर्माण पूरा करने के लिए दो साल का लक्ष्य तय किया गया था। जीडीए प्रभारी मुख्य अभियंता एसके सिन्हा का कहना है कि प्रोजेक्ट में 240 भवनों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। अक्तूबर में ही आवंटियों को पजेशन देने की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है।