फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

किन्नर से शादी का राज छिपाने के लिए चोरी किया था अस्पताल से बच्चा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 01:29 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
मुरादनगर सकुशल बरामद बच्चा अपनी मां मीनू के पास लेटा
किन्नर से शादी का राज छिपाने के लिए चोरी किया था अस्पताल से बच्चा
विज्ञापन

मुरादनगर/गाजियाबाद। मुरादनगर के सरकारी अस्पताल से चार दिन का नवजात हापुड़ के बदनौली गांव के युवक प्रिंस ने इसलिए चोरी किया था ताकि लोगों को पता न चल सके कि उसने शादी किसी महिला से नहीं बल्कि किन्नर से की है। किन्नर ?विजय उर्फ राहुल के साथ मुरादनगर की ब्रज विहार कॉलोनी में किराए पर रहने वाले प्रिंस ने परिजनों से कह रखा था कि पत्नी गर्भवती है और वह जल्द ही पिता बनने वाला है। झूठी कहानी पर यकीन दिलाने के लिए वह बच्चा चोरी करके सीधे गांव में ले गया था। पिता बनने की खुशी बताते हुए उसने जश्न में ल़ड्डू, रसगुल्ले बंटवाए और ढोल बजवाए। दिन भर चले नाच-गाने के बाद गांव के लोग उसे बधाई दे रहे थे, तभी पुलिस पहुंची और दो मिनट में उसके झूठ की पोल खुल गई। दो बहनों के इकलौते भाई प्रिंस की शादी की हकीकत सामने आने पर परिवार और गांव के लोग दंग रह गए।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से नवजात शनिवार तड़के चोरी किया गया था। मां मीनू की आंख लगते ही उसे बेड से उठाकर ले जाया गया था। सीसीटीवी फुटेज से पुलिस को पता चल गया कि यह वारदात प्रिंस और विजय ने की है। पुलिस ने बच्चा विजय के गांव बदनौली से बरामद किया। पुलिस को देख प्रिंस और विजय भाग गए थे। उन्हें शनिवार रात में मुरादनगर में गंगनहर पटरी से मुठभेड़ के बाद पकड़ा जा सका। उनसे एक तमंचा और पांच कारतूस बरामद हुए। एसपी देहात डॉ. ईरज राजा ने बताया कि पूछताछ में प्रिंस ने बच्चा चोरी का मकसद पुलिस को बताया। उसका कहना था कि किन्नर से बच्चा पैदा नहीं हो सकता था और वह इस सच को छिपाए रखना चाहता था कि पत्नी किन्नर है। विजय मेकअप करके महिला की तरह रहता था। वह महिला की आवाज निकालकर ही लोगों से बात करता था ताकि किसी को शक न हो। अस्पताल में पैदा हुए तीन लड़के व चार लड़कियों में मीनू का बच्चा सबसे सुंदर था। इसलिए उसे चोरी किया।
विज्ञापन

सालभर जिसे नैनी समझते रहे...वह विजय निकला
प्रिंस और विजय की शादी में शामिल नहीं हुए थे परिवार के लोग
एक साल पहले प्रिंस ने परिवार की मर्जी के खिलाफ किन्नर विजय उर्फ राहुल से शादी की थी। हालांकि उसने विजय को सुहाती उर्फ नैनी नाम की लड़की बताकर परिचय कराया था। प्रेम विवाह बताई गई शादी में परिवार के लोग शामिल नहीं हुए थे। बाद में सभी ने इस शादी को स्वीकार कर लिया। शादी के एक साल से ज्यादा समय होने पर बच्चे को लेकर परिवार व अन्य लोग टोकने लगे थे। पुलिस ने बताया कि, लोगों के तानों से तंग आकर प्रिंस ने किन्नर पत्नी के साथ मिलकर बच्चा चोरी की साजिश रची । उसे डर था कि अगर कुछ दिन और ऐसे ही चला तो विजय के किन्नर होने की पोल खुल जाएगी। पिछले काफी दिनों से वह बच्चा चोरी करने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन सफल नहीं हो पा रहे थे। प्रिंस ने परिवार और रिश्तेदारों को पत्नी के गर्भवती होने की जानकारी दे रखी थी। इससे उनका तनाव और ज्यादा बढ़ता जा रहा था। क्योंकि रिश्तेदार और परिवार के लोग आए दिन पूछते थे कि बहू की डिलीवरी कब होगी। शनिवार को प्रिंस और उसकी किन्नर पत्नी को मुरादनगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बच्चा चोरी करने का मौका मिल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चा छोड़ी की दहशत में अस्पताल छोड़ गई प्रसूताएं
बच्चे चोरी के बाद वार्ड में भर्ती महिलाओं में दहशत दिखी। सात महिलाओं में पांच रविवार को अस्पताल से छुट्टी कराकर अपने घर चली गईं। इनमें चोरी हुए बच्चे की बुआ भी शामिल है। इतना ही नहीं, बाकी महिलाओं के परिजन रात में अस्पताल में पहरा देते रहे। सुराना गांव निवासी संदीप कुमार व उसके परिजनों ने उनका बच्चा सकुशल बरामद होने पर पुलिस का आभार व्यक्त किया है। उधर, एसएसपी पवन कुमार, विधायक अजीतपाल त्यागी, ब्लॉक प्रमुख राजीव त्यागी, सपा नेता विकास यादव सरकारी अस्पताल पहुंचे। एसएसपी व विधायक ने करीब एक बजे बच्चे को परिजनों को सौंपा। बच्चा बरामद होने पर मिठाई खिलाकर खुशी मनाई गयी।
स्वास्थ्य केंद्रों पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
मुरादनगर स्वास्थ्य केंद्र से बच्चा चोरी होने की घटना के बाद सीएमओ ने सभी स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षकों को सीसीटीवी कैमरे लगवाने के आदेश दिए हैं। साथ ही जिन स्वास्थ्य केंद्रों पर कैमरे लगे हैं, उनको दुरुस्त कराने के निर्देश दिए हैं। सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधार ने बताया कि घटना के बाद सुरक्षा समिति का गठन किया गया है। विभाग के एसीएमओ को नोडल अधिकारी बनाते हुए स्वास्थ्य केंद्रों पर समय-समय पर जांच कराने के निर्देश भी दिए हैं। सरकारी अस्पतालों में भी सुरक्षा के लिए अस्पताल प्रशासन को पत्र लिखा गया है।

23 घंटे बाद बेटा मिलने पर छलके खुशी के आंसू
मुरादनगर। अपहृत हुआ बेटा 23 घंटे बाद मिला तो दादी, माता-पिता की आंखें छलक पड़ीं। मां बेटे को गोद में लेकर बिलखने लगी। दादी ने बेटे के सकुशल पाकर खुशी मनाई। सुराना गांव निवासी संदीप कुमार के चार दिन के बेटे का सरकारी अस्पताल से शनिवार तड़के अपहरण हो गया था। संदीप ने मामले में अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाते अधीक्षक समेत 11 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सीएमओ ने तत्काल कार्रवाई कर वार्ड आया व सफाईकर्मी को सस्पेंड कर दिया था। मामले में अपहृत बच्चे के परिजनों व ग्रामीणों ने पांच घंटे तक दिल्ली-मेरठ हाईवे पर जाम किया था। 23 घंटे बाद बच्चे को पुलिस अस्पताल में भर्ती उसकी मां मीनू के पास पहुंची। जहां बच्चे की दादी सावित्री, मां-मीनू व पिता संदीप अपने लाल के इंतजार में खड़े थे। बेटे को देखते ही दादी, मां-बाप की आंखों से आंसू छलक पड़े।

मुरादनगर अस्पताल से बच्चे के अपहरण के मामले में किन्नर विजय व युवक प्रिंस गिरफ्तार

मुरादनगर अस्पताल से बच्चे के अपहरण के मामले में किन्नर विजय व युवक प्रिंस गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed