{"_id":"612be68e8ebc3e07583c83a6","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-news-gbd2249778194","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपावली के लिए ट्रेनों में बनने लगी वेटिंग लिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपावली के लिए ट्रेनों में बनने लगी वेटिंग लिस्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिवाली पर घर जाने के
लिए अभी करा लें रिजर्वेशन
गाजियाबाद। दीपावली पर अगर आपको दूरदराज घर जाना है तो अभी से ट्रेनों में रिजर्वेशन करा लें। कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी और बिहार रूट की ट्रेनों में सीटें फुल होने लगी हैं। कई ट्रेनों में अभी से वेटिंग बन गई है। हालांकि कई ऐसी ट्रेनें हैं, जिनमें अभी भी कंफर्म सीट उपलब्ध हैं। नवंबर के पहले सप्ताह में दीपावली पर घर जाने के लिए लोग चार माह पहले से ही टिकट बुक कराने लगे हैं।
श्रमजीवी एक्सप्रेस में दीपावली के आसपास के दिनों में कंफर्म टिकट नहीं मिलेगी। इस ट्रेन में नवंबर के पहले सप्ताह के लिए वेटिंग लिस्ट 28 तक पहुंच गई है। दिल्ली-मालदा टाउन स्पेशल एक्सप्रेस में भी वेटिंग बन गई हैं। सीमांचल एक्सप्रेस में दीपावली तक यानी चार नवंबर तक तो सीटें उपलब्ध हैं, लेकिन छठ पूजा पर घर जाने वालों को कंफर्म सीट मिलना मुश्किल हैं। इस ट्रेन में 5 नवंबर के बाद कई दिन तक सीटें फुल हो चुकी हैं। हालांकि दिल्ली से पटना तक चलने वाली कई अन्य ट्रेनों में अभी कंफर्म सीटें उपलब्ध हैं।
कम दूरी की ट्रेनों में अभी सीटों के लिए मारामारी नहीं
ट्रेनों से सफर करने वाले लंबी दूरी के यात्री अभी से टिकट बुक करा रहे हैं। हालांकि देहरादून, लखनऊ, बरेली और इन रूटों के अन्य शहरों के लिए रिजर्वेशन कराने में अभी मारामारी नहीं हैं। इन रूटों की अधिकांश ट्रेनों में अभी भी कंफर्म सीटें उपलब्ध हैं।