फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

तकनीकी फेर में फंसे 16 नक्शे पास, शमन के आए छह आवेदन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
तकनीकी फेर में फंसे 16 नक्शे पास, शमन के आए छह आवेदन
विज्ञापन

गाजियाबाद। तकनीकी दिक्कतों के फेर में फंसे आवासीय, व्यावसायिक नक्शों के समाधान के लिए मंगलवार को चार दिवसीय शिविर शुरू हुआ। जीडीए सभागार में शुरू हुए शिविर में पहले दिन पांच ग्रुप हाउसिंग के साथ कुल 16 नक्शोें को पास किया गया। इनमें से अधिकांश नक्शे दस्तावेजों के अभाव में पास नहीं हो सके थे। दूसरी ओर नक्शे के साथ शमन संबंधी छह मामलों में कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

ऑनलाइन बिल्डिंग प्लान एप्रूवल सिस्टम (ओबीपीएएस) की नई व्यवस्था लागू होने के बाद वर्तमान में 181 नक्शे तकनीकी कारणों से लगी आपत्तियों के चलते पास नहीं हो सके थे। अब 28 अगस्त तक चलने वाले शिविर में बाकी 165 नक्शों के पास होने की उम्मीद बढ़ गई है। बीते तीन माह में ऑनलाइन आए 1975 में से 1609 नक्शे पास हो चुके हैं। 61 नक्शे ऐसे हैं, जिनमें आवेदनकर्ता की ओर से निर्धारित शुल्क जमा नहीं किया गया है। शिविर में आम लोगों के साथ आवेदन करने वाले आर्केटेक्ट अपनी दिक्कतों को लेकर पहुंचे। जरूरी दस्तावेज जमा कराने के बाद छह ग्रुप हाउसिंग नक्शोें को पास किया गया। बाकी नौ आवासीय नक्शों की बाधाएं हटाकर उन्हें पास किया गया। प्राधिकरण सभागार में सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक लगे शिविर में पहले दिन काफी कम संख्या में लोग पहुंचे। शिविर में अपर सचिव सीपी त्रिपाठी, सीएटीपी आशीष शिवपुरी, ओएसडी सुशील कुमार चौबे सहित नियोजन व संपत्ति अनुभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed