फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

घर के बाहर लूडो खेल रहे प्रॉपर्टी डीलर को गोली मारी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
घर के बाहर लूडो खेल रहे प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली
विज्ञापन

गाजियाबाद। नासिरपुर गांव में रात करीब 10 बजे घर के बाहर लूडो खेल रहे प्रॉपर्टी डीलर को पड़ोसी झोलाछाप ने अपने बेटों के साथ मिलकर गोली मार दी। गोली उसकी कनपटी पर लगी। गोेली की आवाज सुनकर पहुंचे लोगों और परिजनों ने गंभीर हालत में घायल प्रॉपर्टी डीलर को नेहरू नगर के यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
नासिरपुर निवासी देवेंद्र (48) प्रॉपर्टी डीलिंग के साथ ट्रैवल एजेंसी भी चलाते हैं। मंगलवार रात करीब 10 बजे वह अपने घर के बाहर पड़ोसी रवि, टीटू और सुमित के साथ लूडो खेल रहे थे। परिजनों के मुताबिक इसी दौरान गांव में ही क्लीनिक चलाने वाला जगमाल अपने बेटों मोहित और हिमांशु के साथ वहां आया और देवेंद्र से बोला कि उसका छोटा भाई वीरू उसे आंख दिखाता है। देवेंद्र ने कहा कि इसकी शिकायत वह उसके भाई से ही करें। इस पर दोनों में बहस हुई। आरोप है कि जगमाल ने तमंचा निकालकर देवेंद्र की कनपटी पर गोली मार दी। जगमाल जमीन पर गिर पड़ा और आरोपी फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर आस पड़ोस के लोग घरों से बाहर निकले तो देवेंद्र लहूलुहान जमीन पर पड़ा था। लूडो खेल रहे साथियों और परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। सिहानी गेट थाना पुलिस और सीओ सेकेंड अवनीश कुमार मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गोलीकांड में पिता और उसके दो बेटों का नाम सामने आया है। दोनों के बीच पुराने विवाद की जानकारी मिली है। घायल के परिजनों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई जा रही है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed