{"_id":"611ac2648ebc3e43315c580c","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-news-gbd2242227154","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिरंगे के रंग में रंगे, गूंजे देशभक्ति के तराने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिरंगे के रंग में रंगे, गूंजे देशभक्ति के तराने
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिरंगे के रंग में रंगे, गूंजे देशभक्ति के तराने
गाजियाबाद। स्वतंत्रता दिवस पर महानगर की सोसायटियों, सरकारी कार्यालयों, राजनैतिक दलों, एनडीआरएफ में हुए कार्यक्रमों में आजादी के लिए प्राण न्योछावर करने वाले वीर सपूतों को याद किया गया। सोसायटियों में ध्वजारोहण के बाद बच्चों ने देशभक्ति के गीत प्रस्तुत किए। दूसरी ओर जीडीए में शासन की गाइडलाइन के तहत स्वतंत्रता दिवस मना।
भाजपा महानगर कार्यालय पर ध्वजारोहण करने के बाद केंद्रीय राज्यमंत्री व सांसद वीके ने कहा कि देश प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आगे बढ़ते हुए महाशक्ति बनने के रास्ते पर है। हम एक विशाल विविधता का देश हैं। हमारी एकता हमें एक मजबूत राष्ट्र बनाती है। स्वतंत्रता दिवस पर देश की सभी उपलब्धियों को याद रखने के साथ हम अपने सैनिकों को नहीं भूलें। महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने देश को कमजोर करने में लगी विभाजनकारी ताकतों के मंसूबों को देश की जनता द्वारा कभी कामयाब नहीं होने देने की बात कही। इस मौके पर भाजपा नरेंद्र कश्यप, अशु वर्मा, बलदेवराज शर्मा, प्रशांत चौधरी, अशोक मोंगा, विजय मोहन, हातम सिंह, श्यामवीर चौधरी, गुंजन शर्मा, प्रदीप चौधरी, अश्वनी शर्मा सहित आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
गाजियाबाद विकास प्राधिकरण में शासन की गाइडलाइन के अनुसार सोशल डिस्टेसिंग नियमों का पालन कर स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। जीडीए उपाध्यक्ष कृष्णा करुणेश ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर जीडीए सचिव बृजेश कुमार, अपर सचिव सीपी त्रिपाठी, सीएटीपी आशीष शिवपुरी, ओएसडी संजय कुमार, सुशील कुमार चौबे सहित आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
सोसायटियों में धूमधाम से मना आजादी का दिन
अवंतिका फेज-एक सोसायटी में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। अवंतिका रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष हृदेश कंसल ने ध्वजारोहण किया। सोशल डिस्टेसिंग के साथ हुए कार्यक्रम में अनिल वशिष्ठ, वेदप्रकाश तोमर, विनेश शर्मा, हरेंद्र कुमार मिश्रा, प्रतिभा सिंघल, गजेंद्र शर्मा, संस्कृति तिवारी, एचएस चौधरी सहित आदि मौजूद रहे। एनएच-9 स्थित महागुनपुरम सोसायटी में स्वतंत्रता दिवस का उल्लास दिखाई दिया। एओए अध्यक्ष नवीन तोमर ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर कोषाध्यक्ष योगेंद्र चौधरी सहित आदि लोग मौजूद रहे। आदित्य वर्ल्ड स्थित लग्जूरिया एस्टेट सोसायटी में कार्यक्रम हुए। एओए अध्यक्ष विनीत राठी ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम का संचालन एओए उपाध्यक्ष शैलेश पांडेय ने किया। कमला नेहरूनगर स्थित आठवीं बटालियन एनडीआरएफ में कमांडेंट पीके तिवारी ने ध्वजारोहण करने के बाद तिरंगे को सलामी दी। अपने संबोधन में कमांडेंट पीके तिवारी ने कहा कि देशवासी वीर सपूतों की कुर्बानी के हमेशा ऋणी रहेंगे। देशभक्तों से प्रेरणा लेकर हमें सदैव देश के प्रति समर्पण भाव से काम करना चाहिए।