{"_id":"61045c738ebc3ec151034dc6","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-news-gbd2232471112","type":"story","status":"publish","title_hn":"रकम दोगुनी कर लौटाने का झांसा दे 10 लाख हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रकम दोगुनी कर लौटाने का झांसा दे 10 लाख हड़पे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रकम दोगुनी कर लौटाने का झांसा दे 10 लाख हड़पे
गाजियाबाद। सिहानी गेट में सात साल के भीतर रकम दोगुनी कर लौटाने का झांसा देकर 10 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। समय पूरा होने पर तगादा किया तो आरोपियों ने पीड़ित के साथ मारपीट करते हुए सोने की चेन लूट ली। पुलिस का कहना है कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर पिता-पुत्रों समेत चार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
रामनगर किराना मंडी निवासी विनीत कुमार अग्रवाल का कहना है कि उनके पिता रामकुमार गुप्ता रिटायर्ड कर्मचारी हैं। मई 2013 में तारा डेयरी वाले ने अपनी मजबूरियां बताते हुए उनके पिता से 10 लाख रुपये उधार लिए थे। तारा ने कहा था कि वह सात साल में रकम दोगुनी करके लौटा देगा। उनके पिता ने घर के जेवर बेचकर तथा पेंशन की रकम में से निकालकर रकम तारा को दी। समय पूरा होने पर पिता ने तगादा किया तो आरोपियों ने उन्हें टरकाना शुरू कर दिया। कोरोना काल तथा बुजुर्ग होने के कारण तगादा करने में परेशानी होने लगी तो पिता ने 13 जून 2020 से उन्हें तगादे के लिए भेजना शुरू कर दिया। हमेशा की तरह आरोपियों का रवैया टरकाने वाला रहा।
----------
हिसाब-कितान की डायरी फाड़ी, चेन लूटी
विनीत अग्रवाल का कहना है कि 18 फरवरी को आरोपियों ने उन्हें हिसाब-किताब की डायरी लेकर डेयरी पर बुलाया। वह वहां पहुंचे तो आरोपियों ने मारपीट करते हुए डायरी फाड़ दी और उससे सोने की चेन भी लूट ली। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित का कहना है कि इस घटना के बाद वह चौकी पर गए, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। कई चक्कर लगाने के बाद भी सुनवाई न होने पर पीड़ित ने आरोपियों की कॉल रिकॉर्डिंग पुलिस को मुहैया कराई। इसके अलावा अन्य सुबूत भी पुलिस को दिखाए। सीओ द्वितीय अवनीश कुमार का कहना है कि पीड़ित की तहरीर चार लोगों को नामजद करते हुए धोखाधड़ी, अमानत में खयानत, लूट और धमकी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।