फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

20 हजार लोगों को ठगने वाले गैंग पर शिकंजा कसेगी पुलिस

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
20 हजार लोगों को ठगने वाले गैंग पर शिकंजा कसेगी पुलिस
विज्ञापन

गाजियाबाद। लाइक से पैसा कमाने का झांसा देकर 20 हजार से अधिक लोगों को ठगने वाले इंटरनेशनल गैंग की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अमर उजाला ने बृहस्पतिवार के अंक में ठग गैंग के कारनामे को प्रमुखता को प्रकाशित किया था। जिस पर अधिकारियों ने संज्ञान लेकर मामले की जांच के निर्देश दिए। इसके बाद साइबर सेल ने पीड़ितों से संपर्क कर डिटेल जुटानी शुरू कर दी है। वहीं, पुलिस की जांच में सामने आया है कि गैंग ने नई एप लांच की है। अंदेशा है कि गैंग नए लोगों को जोड़कर उन्हें अपना शिकार बना सकता है।
इंटरनेशनल गैंग ने इंटर कांटिनेंटल एक्सचेंज (आईसीई) एप के जरिये ठगी का जाल फैलाया था। इसके तहत दुनिया भर की सेलिब्रिटी की पोस्ट लाइक करके पैसा कमाने का झांसा दिया गया। शुरुआत में सुपरवाइजर की वर्चुअली आईडी बनाने के लिए दो हजार रुपये वसूले गए। सदस्यों को टास्क दिया गया कि उन्हें नेशनल-इंटरनेशनल सेलेब्रिटी की पोस्ट व ब्लॉग्स को यू-ट्यूब पर लाइक करना है और उसके स्क्रीन शॉट डालने हैं। एक स्क्रीन शॉट के बदले में 10 रुपये अदा करने की बात कही गई थी। यह रकम एप के वॉलेट में आती थी। इसके बाद लेवल बढ़ाकर मैनेजर बनाने का झांसा देकर 7 हजार रुपये, टैक्स के नाम पर 2 हजार रुपये और फिर पेनाल्टी के नाम पर 500 रुपये वसूले गए। अब तक गैंग द्वारा बनाए गए 83 व्हॉट्सएप ग्रुप सामने आए, जिसमें शामिल 20 हजार से अधिक लोगों से 20 करोड़ से अधिक की ठगी की गई। पीड़ितों ने इस संबंध में साइबर अपराध पर काम करने वाली संस्था कंज्यूमर चाणक्य पर शिकायत दर्ज कराई थी। अमर उजाला ने ठगों के इस मकड़जाल को प्रमुखता से प्रकाशित किया, जिस पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आईसीई एप के जरिये बीस हजार से अधिक लोगों को अपना शिकार बनाने के बाद इंटरनेशनल गैंग ने अब दूसरी एप भी लांच कर दी है। पुलिस का मानना है कि गैंग अब नए सदस्यों को इसके जरिये जोड़कर उनसे रकम ऐंठेगा। पुलिस ने इस तरह की किसी भी एप को डाउनलोड न करने तथा लाइक्स के रोजगार के झांसे में न आने की अपील की है।
विज्ञापन

जांच शुरू कर दी गई
लाइक के बदले पैसा कमाने का झांसा देकर ठगी करने वाले गैंग की जांच शुरू कर दी गई है। पीड़ितों से डिटेल लेकर साइबर सेल आगामी कार्रवाई करेगी। गैंग के सदस्यों के मोबाइल नंबर कहां के हैं, यह पता लगाया जा रहा है। लोग लाइक के बदले पैसा कमाने के झांसे में न आएं और न ही इस तरह की कोई एप डाउनलोड करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अभय कुमार मिश्र, नोडल अधिकारी (साइबर सेल)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed