फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

फर्जी आईएएस ने मुंबई के लोगों से भी लाखों ठगे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
फर्जी आईएएस ने मुंबई के लोगों से भी लाखों ठगे
विज्ञापन

गाजियाबाद। आईएएस व आईपीएस अधिकारी बनकर नौकरी लगवाने के नाम पर करोड़ों रुपये ठगने वाले अनुज प्रकाश ने मुंबई के कई लोगों से भी लाखों रुपये की ठगी की है। इस संबंध में एक पीड़ित ने गाजियाबाद पुलिस से संपर्क किया है। उसने कई लोगों के साथ ठगी की घटना बताते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई। हालांकि, पुलिस ने पीड़ित से मुंबई में ही केस दर्ज कराने की सलाह दी है।

साइबर सेल ने गत 17 जून को विजय नगर थाना क्षेत्र के क्रॉसिंग रिपब्लिक स्थित सुपरटेक सोसायटी में रहने वाले अनुज प्रकाश को गिरफ्तार किया था। उस पर आरोप था कि उसने फर्जी आईएएस व आईपीएस अधिकारी बनकर सौ से अधिक लोगों से नौकरी दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी की है। उसके खिलाफ वैशाली सेक्टर-9 निवासी रिटायर्ड मेजर आर. हुड्डा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अनुज प्रकाश ने उन्हें सिंगापुर में नौकरी दिलाने के नाम पर 4.62 लाख रुपये तथा उनकी पत्नी शैफाली हुड्डा को सरकारी विभाग में पीआरओ की नौकरी लगवाने के नाम पर 3.90 लाख रुपये हड़प लिए थे। इसके अलावा सुनील सिंह नाम के व्यक्ति से भी नौकरी के नाम पर 40 हजार की ठगी की। अनुज प्रकाश रिटायर्ड सीओ का दामाद है, जिसे पुलिस जेल भेज चुकी है। आरडीसी स्थित अनुज प्रकाश के बैंक खाते में दो साल के भीतर दो करोड़ की ट्रांजेक्शन मिली थी। सीओ कविनगर अभय कुमार मिश्र ने बताया कि अनुज प्रकाश ने मुंबई के भी कई लोगों से नौकरी के नाम पर ठगी की है। वहां के रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस से संपर्क कर ठगी की जानकारी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed