फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

समाजसेवियों को निगरानी समिति से जोड़े : सीएम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
समाजसेवियों को निगरानी समिति से जोड़े : सीएम
विज्ञापन

गाजियाबाद। कोविड-19 व संचारी रोगों की रोकथाम के लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा के लिए बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री व राज्यपाल ने वर्चुअल मीटिंग की। महापौर आशा शर्मा व नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने निगम के स्वास्थ्य विभाग, जलकल विभाग की ओर से कराए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। सीएम योगी ने निर्देश दिए कि समाजसेवियों को निगरानी समिति से जोड़ा जाए।
मुख्यमंत्री ने नगर आयुक्त से शहर में जलापूर्ति, खराब नलकूपों की जानकारी और उनकी मरम्मत के कार्यों की जानकारी की। उन्होंने बताया कि शहर में 10 एचपी के 700 में से 685 और 30 एचपी क्षमता के 237 में से 225 नलकूपों से पानी की आपूर्ति की जा रही है। खराब नलकूपों को ठीक कराया जा रहा है। वहीं 54 टैंकरों से भी पानी की आपूर्ति की जा रही है। वहीं वसुंधरा जोन में गंगाजल की आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने जलभराव वाले 73 स्थान चिह्नित किए जाने और 500 से ज्यादा नालों को रेड, येलो और ग्रीन कैटेगिरी में चिह्नित कराकर सफाई कराने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वार्डों में पार्षदों की अध्यक्षता में बनीं निगरानी समितियों के सहयोग से होम आइसोलेशन वाले मरीजों को दवाइयों का वितरण कराया जा रहा है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व राज्यपाल आनंदी बेन ने नगरायुक्त को इन निगरानी समितियों में क्षेत्र के समाजसेवियों या इच्छुक संस्थाओं को भी जोड़ने की सलाह दी। इसके अलावा सैनिटाइजेशन, श्मशान घाटों पर व्यवस्था बनाए जाने की भी समीक्षा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed