फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

फंदे पर लटका मिला करणी सेना अध्यक्ष के बेटे का शव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष के बेटे अनिरुद्ध राघव ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
फंदे पर लटका मिला युवा कारोबारी का शव, मां बोली-हुई हत्या
विज्ञापन

गाजियाबाद। करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज पाल सिंह अम्मू के बड़े बेटे व भाजपा नेता अनिरुद्ध राघव (32) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मंगलवार देर रात उनका शव कविनगर थाना क्षेत्र की लैंड क्राफ्ट सोसायटी के फ्लैट में कपड़े के फंदे पर लटका मिला। वह यहां दिसंबर 2020 से पत्नी शालू सिंह के साथ किराए पर रह रहे थे। बुधवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे सूचना मिलने पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस का कहना है कि अनिरुद्ध ने आत्महत्या की है। हालांकि, मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर, अनिरुद्ध की मां ने बेटे की हत्या की आशंका जताई है।
मूलरूप से हापुड़ केपिलखुवा निवासी अनिरुद्ध राघव हापुड़ जिले में भाजपा युवा मोर्चा में सक्रिय थे। उनके पिता सूरज पाल सिंह अम्मू करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और परिवार के साथ गुरुग्राम में रहते हैं। दो साल पहले अनिरुद्ध की शादी शालू सिंह के साथ हुई थी। वर्तमान में वह लैंड क्राफ्ट सोसायटी में पत्नी के साथ रह रहे थे। सीओ सेकंड अवनीश कुमार ने बताया कि बुधवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे पुलिस को सूचना मिली, मौके पर पहुंचे तो अनिरुद्ध का शव बेड पर पड़ा मिला। उनके पैर बेड से नीचे लटके थे। जबकि पत्नी शालू सिंह पास बैठी विलाप कर रही थीं। पुलिस के मुताबिक पत्नी शालू ने बताया कि उन्होंने रात ढाई बजे अनिरुद्ध को फंदे पर लटका देखा था। कैंची से उन्होंने फंदा काटा तो वह अचेत अवस्था में बेड पर गिर पड़े। सीओ सेकंड का कहना है कि अनिरुद्ध राघव ने आत्महत्या की है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

एक दिन पहले पत्नी ने निगल ली थीं 40 गोलियां
पुलिस के मुताबिक अनिरुद्ध की पत्नी शालू सिंह ने एक दिन पहले यानी आठ मार्च को डिप्रेशन की दवा की 40 गोलियां निगल ली थीं। जिसके चलते वह बदहवास हालत में थीं। मंगलवार रात करीब ढाई बजे थोड़ा होश आने पर उन्होंने अनिरुद्ध को फंदे पर लटका पाया। कैंची से फंदा काटने के बाद शालू ने अनिरुद्ध के एक दोस्त को फोन किया, जिसने अनिरुद्ध के दिल्ली निवासी मौसा को जानकारी दी। मौसा फ्लैट पर पहुंचे तो शालू ने गेट खोला। इसके बाद मौसा ने पुलिस को बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजनीति और व्यापार में सक्रिय थे अनिरुद्ध
अनिरुद्ध राघव हापुड़ जिले में भाजपा युवा मोर्चा में सक्रिय थे। इसके अलावा सहारनपुर में उनका कंस्ट्रक्शन का कारोबार भी था। पढ़ाई के बाद उन्होंने नामी इंडिया बुल्स कंपनी में सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर की जिम्मेदारी निभाई। इसके अलावा स्मार्ट व्यू होटल्स एंड रिसॉर्ट्स इंडिया प्रा. लि. में वाइस प्रेसिडेंट रहे। वर्तमान में वह अपनी कंपनी क्लीन प्लस के निदेशक थे।
सालगिरह के एक माह बाद मौत, जांच कर रही पुलिस
गत 10 फरवरी को अनिरुद्ध की शादी की सालगिरह थी। उन्होंने फेसबुक पर पत्नी के साथ फोटो शेयर कर सालगिरह की बधाई भी दी थी। सालगिरह के एक महीने बाद अनिरुद्ध की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस प्रथमदृष्ट्या सुसाइड मान रही है। साथ ही यह भी जांच कर रही है कि अनिरुद्ध को आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाना पड़ा। हालांकि, पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पर मामले की जांच जारी है। अनिरुद्ध ने आठ मार्च को पिता की पोस्ट शेयर कर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं भी दी थीं।
इंग्लैंड से की थी बीबीए ऑनर्स की पढ़ाई
अनिरुद्ध ने दसवीं और बारहवीं की पढ़ाई सेंट जेवियर स्कूल से की थी। इसके बाद इंग्लैंड की लेंकेस्टर यूनिवर्सिटी से बीबीए ऑनर्स की पढ़ाई की। बीबीए ऑनर्स के अलावा अनिरुद्ध ने इसी यूनिवर्सिटी से एमएससी इन मैनेजमेंट की पढ़ाई भी की।
टेबल पर रखी मिली शराब, गिलास में था पैग
फ्लैट खंगालने पर पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। अनिरुद्ध व उनकी पत्नी का मोबाइल कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस के मुताबिक फ्लैट में टेबल पर शराब की छोटी बोतल और प्लेट में नमकीन मिली। एक गिलास में पैग बना हुआ रखा था। पुलिस का मानना है कि घटना से पहले अनिरुद्ध ने शराब पी।
आर्थिक तंगी की बात आ रही सामने
पुलिस के मुताबिक राजनीति के साथ-साथ कारोबार करने में अनिरुद्ध राघव की मोटी रकम खर्च हो गई थी। पूछताछ में पत्नी ने अनिरुद्ध पर लाखों रुपये का कर्ज होने की बात भी स्वीकार की है। बताया कि अपनी कंपनी चलाने में भी अनिरुद्ध को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। हालांकि, इस संबंध में परिजनों ने कोई जानकारी न होने की बात कही है।
सुसाइड न करने की प्रेरणा देते थे अनिरुद्ध
राजनीति व कारोबार के साथ-साथ अनिरुद्ध राघव मोटिवेशनल वक्ता भी थे। वह मोटिवेट करने वाली पोस्ट भी सोशल मीडिया पर शेयर करते थे। उन्होंने फेसबुक पर लिखा था कि कोई भी लक्ष्य बड़ा नहीं, जीता वो जो डरा नहीं। अनिरुद्ध के जानकारों का कहना है कि अनिरुद्ध लोगों को आत्महत्या न करने की प्रेरणा देते थे। खुद उनके द्वारा यह कदम उठाना गले से नहीं उतर रहा।
करणी सेना के कार्यक्रम में आज जाना था बिजनौर
करणी सेना के गाजियाबाद के पदाधिकारियों का कहना है कि मंगलवार को अनिरुद्ध ने उनसे बात की थी। उन्होंने बुधवार को बिजनौर में होने वाले करणी सेना के कार्यक्रम में शामिल होने की बात भी कही थी। वहीं, अनिरुद्ध के मौसा का कहना है कि फ्लैट का सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने हत्या की आशंका जाहिर करते हुए मामले की जांच की मांग की है।

वीडियोग्राफी के बीच पैनल से कराया पोस्टमार्टम : एसपी सिटी
एसपी सिटी निपुण अग्रवाल ने बताया कि पंचनामा कर अनिरुद्ध का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सीएमओ से डॉक्टरों का पैनल गठित कराकर वीडियोग्राफी के बीच पोस्टमार्टम कराया गया है। एसपी सिटी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होने पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed