फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

साइबर अपराध होने पर नहीं जाना होगा थाने, सुनवाई को खुला सेवा केंद्र

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
नगर कोतवाली में बना साइबर सेवा केंद्र - फोटो : GHAZIABAD City
साइबर अपराध होने पर नहीं जाना होगा थाने, सुनवाई को खुला सेवा केंद्र
विज्ञापन

गाजियाबाद। साइबर अपराध होने पर अब किसी थाने या चौकी जाने की जरूरत नहीं होगी। इसके लिए नगर कोतवाली में साइबर सेवा केंद्र बनाया गया है जो शनिवार से शुरू हो जाएगा। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि गाजियाबाद में बना साइबर सेवा केंद्र प्रदेश का पहला केंद्र होगा, जहां साइबर अपराध से जुड़ी जिले भर की शिकायतें रिसीव कर उन पर काम किया जाएगा।
एसएसपी ने बताया कि जिले में बढ़ते साइबर अपराध के मद्देनजर सिंगल विंडो साइबर सेवा केंद्र की जरूरत महसूस की जा रही थी। इसी क्रम में नगर कोतवाली में साइबर सेवा केंद्र स्थापित किया गया है। जनपद के किसी भी थानाक्षेत्र में रहने वाले व्यक्ति के साथ अगर कोई साइबर अपराध होता है तो वह इस केंद्र पर आकर शिकायत दर्ज करा सकता है। साइबर सेवा केंद्र में तैनात पुलिसकर्मी उसकी शिकायत पर न सिर्फ सुनवाई करेंगे बल्कि जिले की साइबर सेल के जरिए उसका निदान भी कराएंगे। जरूरी होने पर संबंधित थाने में एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी। साइबर सेवा केंद्र पर शिकायत आते ही वहां मौजूद पुलिसकर्मी कार्रवाई शुरू कर देंगे। ठगी होने पर पुलिस द्वारा ही पीड़ित व्यक्ति का अकाउंट ब्लॉक कराया जाएगा। साथ ही संबंधित बैंक को सूचना देकर पीड़ित व्यक्ति का कार्ड भी पुलिस ही ब्लॉक कराएगी।
विज्ञापन

थानों पर भिजवाए प्रारूप, रोजाना पैरोकार पहुंचाएगा केंद्र पर
एसएसपी ने बताया कि कोई भी पीड़ित व्यक्ति यदि किसी भी थाने पर साइबर संबंधी शिकायत लेकर जाता है तो एक निर्धारित प्रारूप में उसको फॉर्म भरना होगा। इस फॉर्म की बुकलेट बनाकर सभी थानों को प्रेषित की गई है। उक्त बुकलेट में प्रत्येक शिकायत का फार्म तीन प्रतियों में है, जिसमें एक प्रति थाने की होगी। एक प्रति साइबर सेल को प्रेषित की जाएगी और एक प्रति शिकायतकर्ता को वापस की जाएगी। सभी बुकलेट में पूर्व से ही साइबर शिकायत संख्या अंकित है। प्रत्येक दिन संबंधित थाने के पैरोकार उपरोक्त फॉर्म को साइबर सेवा केंद्र पर ले जाएंगे, जहां एकीकृत रूप से उस पर कार्रवाई की जाएगी। प्रत्येक व्यक्ति अपनी साइबर शिकायत के नंबर के आधार पर अपने केस में प्रगति भी पूछ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed