फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

पुलिस पोस्ट के पास एटीएम काट कैश लूट ले गए बदमाश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 01:56 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
बदमाशों ने इसी एटीएम को काटकर लूटा कैश - फोटो : GHAZIABAD City
पुलिस पोस्ट के पास एटीएम काट कैश लूट ले गए बदमाश
विज्ञापन

गाजियाबाद। ड्यूटी पर तैनात पुलिस से चंद कदम दूर बेखौफ बदमाश एटीएम काटकर 5.32 लाख रुपये लूटकर ले गए। घटना शनिवार तड़के मधुबन-बापूधाम थानाक्षेत्र में मेरठ-दिल्ली मार्ग पर दुहाई क्षेत्र में हुई। घटना को तीन बदमाशों ने अंजाम दिया, जो एटीएम बूथ के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। तड़के चार बजे शटर बंद होने की आवाज सुनकर दुकान मालिक बाहर निकले तो घटना का पता चला। घटना के खुलासे के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं।
वर्धमानपुरम चौकी क्षेत्रांतर्गत दुहाई इलाके में दिल्ली-मेरठ मार्ग पर वीर सिंह पेशे से अधिवक्ता हैं। उन्होंने अपने मकान के बाहर बनी दुकानों को किराए पर दे रखा है। इन्हीं में से एक दुकान में टाटा इंडिकैश कंपनी का एटीएम लगा है। इस एटीएम पर सुरक्षा गार्ड नहीं है। लिहाजा यह दिन में खुलता है और रात में शटर का ताला लगाकर बंद कर दिया जाता है। शुक्रवार रात एटीएम बंदकर दिया गया था। शुक्रवार रात करीब ढाई बजे तीन बदमाशों ने इस पर धावा बोल दिया। ताला तोड़कर बदमाश एटीएम बूथ में घुस गए और अंदर से शटर बंद कर लिया। बदमाशों ने गैस कटर से एटीएम काटकर उसमें रखे पांच लाख 32 हजार रुपये लूट लिए और भाग गए। डिबाई, बुलंदशहर निवासी टाटा कंपनी के मैनेजर प्रदीप कुमार की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

शटर गिरने की आवाज से पता चली घटना
दुकान मालिक व अधिवक्ता वीर सिंह के मुताबिक तड़के चार बजे वह बेटे को पढ़ाई के लिए उठाने के लिए जगे थे। इसी दौरान दुकान का शटर तेजी से बंद होने की आवाज आई। वह भागकर बाहर आए तो एटीएम बूथ का शटर कुछ खुला हुआ था और तब तक बदमाश भाग चुके थे। इसके बाद उन्होंने डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मधुबन-बापूधाम एसएचओ अमित खारी मौके पर पहुंचे। घटना का पता लगने पर एसपी सिटी निपुण अग्रवाल व सीओ द्वितीय अवनीश कुमार ने भी घटनास्थल पर जाकर जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

टाटा इंडिकैश के जिस एटीएम को बदमाशों ने निशाना बनाया, उससे करीब 50 मीटर दूर ही पुलिस का ड्यूटी प्वाइंट है। बदमाश बेखौफ होकर करीब डेढ़ घंटे तक एटीएम बूथ में वारदात को अंजाम देते रहे, लेकिन पुलिस को भनक तक नहीं लग सकी। दुकान का ताला काटने के बाद गैस कटर से घंटों मशीन काटी, लेकिन इस दौरान पुलिस वहां से नहीं गुजरी। स्थानीय लोगों ने पुलिस गश्त पर सवाल उठाया है।
नकाबपोश बदमाशों का फेब्रिकेट हेलमेट मौके छूटा
जांच के दौरान पुलिस को मौके पर एक हेलमेट भी मिला। ऐसा हेलमेट फेब्रिकेटर पहनते हैं। पुलिस का मानना है कि बदमाशों में कोई कुशल वेल्डर या कारीगर भी शामिल रहा होगा। वहीं, पास में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने पर तीन बदमाश उसमें कैद मिले। बदमाशों ने नकाब से अपना चेहरा ढका हुआ था। बदमाश गैस कटर और औजार से लैस होकर आए और तसल्लीबख्श घटना को अंजाम देकर भाग गए।
दुकान मालिक के घर में भी हुई थी चोरी की कोशिश
अधिवक्ता वीर सिंह का कहना है कि 16 फरवरी को उनकी बेटी की शादी है। जिसकी तैयारी जोरों पर हैं। उनका कहना है कि कुछ दिन पहले बदमाशों ने उनके घर में चोरी की कोशिश की थी। बदमाश जाल काटकर अंदर घुसने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन आहट सुनकर जाग होने पर वह भाग निकले। अंदेशा जताया जा रहा है कि स्थानीय बदमाश घटना में शामिल हैं।
इंदिरापुरम के बाद अब मधुबन-बापूधाम में कटा एटीएम
एक सितंबर 2020 को बदमाशों ने इंदिरापुरम क्षेत्र में गैस कटर से एटीएम काटकर 35 लाख रुपये लूटे थे। इन्हीं बदमाशों ने कविनगर क्षेत्र में एक ही रात में 14 दुकानों के ताले तोड़कर चोरी की थी। घटना के ठीक एक माह बाद पुलिस ने मुठभेड़ में मेवाती गैंग के तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर एटीएम काटने की घटना का खुलासा किया था। पुलिस को इस घटना में भी मेवाती गैंग के सदस्यों का हाथ होने का शक है। थाना पुलिस के अलावा क्राइम ब्रांच को घटना के खुलासे में लगाया गया है।

कोट
टाटा कंपनी के मैनेजर ती तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। फुटेज के आधार पर बदमाशों के बारे में सुरागरसी की जा रही है। पहचान कर जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। घटना के खुलासे के लिए तीन टीमें लगाई गई हैं। पूर्व में एटीएम काटने की घटनाओं में शामिल बदमाशों की कुंडली भी खंगाली जा रही है।
- निपुण अग्रवाल, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed