फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

डबल मर्डर : रिश्तेदार बने शख्स केपरिवार ने उजाड़ा घर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 01:56 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
डबल मर्डर केसः पीड़ित परिवार का संत्वना देते एसएसपी कलानिधि नैथानी। - फोटो : GHAZIABAD City
डबल मर्डर : रिश्तेदार बने शख्स केपरिवार ने उजाड़ा घर
विज्ञापन

गाजियाबाद। लोकमनी का हंसता-खेलता परिवार तबाह हो गया। इसके पीछे कोई और नहीं, बल्कि खुद उनका रिश्तेदार बताया गया है। पुत्रवधू और पोते-पोतियों की ट्यूशन टीचर की हत्या को लेकर उन्हें जरा भी अंदेशा नहीं था कि कोई करीबी उन्हें जिंदगीभर का दुख पहुंचाएगा। लाल क्वार्टर में रहने वाला यह रिश्तेदार कभी उनका दामाद बनने वाला था, लेकिन अब दूर के रिश्ते में उनका समधी लगता है। उसका नाम सुनते ही खुद लोकमनी के होश उड़ गए। लोकमनी की पोती ने अपने बयान में इसी रिश्तेदार की पत्नी व एक टेलर का नाम लिया है। पीड़ित लोकमनी ने बताया कि उनकी बेटी का रिश्ता लाल क्वार्टर निवासी व्यक्ति से तय हुआ था, लेकिन बाद में उसने बेटी को मोटी बताकर शादी से इंकार कर दिया था।

क्राइम सीन बयां कर रहा है कि लोकमनी के घर में रसोई का मुड़ा हुआ चाकू और एक पत्थर मिला है। दोनों ही खून से सने हैं। ऐसे में अंदेशा है कि लूटपाट के विरोध पर पहले पत्थर से हमला किया गया और फिर चाकू से गला रेतकर मौत के घाट उतारा गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं पर मामले की जांच की जा रही है। लाल क्वार्टर में रहने वाले दंपती के इर्द-गिर्द मामला घूम रहा है। प्रारंभिक जांच में सपनावत निवासी कारपेंटर का नाम सामने आ रहा था, लेकिन घटना के चश्मदीद व घायल बच्चों के बयान के बाद पुलिस ने उसे क्लीनचिट दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed