फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

पेमेंट लेकर जम्मू पहुंचे तीन कारोबारी, अपहरण का हल्ला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
पंजाब से पेमेंट लेकर लापता हुए तीन व्यापारियों की बरामदगी की मांग को लेकर कविनगर थाने पहुंचे व्य? - फोटो : GHAZIABAD City
पेमेंट लेकर जम्मू पहुंचे तीन कारोबारी, अपहरण का हल्ला
विज्ञापन

गाजियाबाद। गोविंदपुरम अनाज मंडी से अंबाला पेमेंट लेने गए तीन व्यापारियों के अपहरण होने की सूचना से पुलिस विभाग में अफरातफरी मच गई। बृहस्पतिवार को कविनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे परिजनों ने बताया कि तीनों व्यापारियों ने बुधवार रात तक घर लौटने की बात कही थी, लेकिन इसके बाद उनके मोबाइल बंद हो गए। शिकायत पर पुलिस ने जब व्यापारियों के मोबाइल नंबर पर संपर्क साधा तो उन्होंने बताया कि वह तीनों अंबाला से पेमेंट लेने के बाद वैष्णो देवी दर्शन को चले गए थे। जम्मू पहुंचने पर उनके नंबर पहुंच से दूर हो गए। व्यापारियों द्वारा जल्द घर लौटने की बात कहने पर पुलिस और परिजनों ने राहत की सांस ली।

थाने पहुंचे परिजनों ने बताया कि तीनों व्यापारी पवन कुमार गर्ग निवासी गांधी कॉलोनी मुरादनगर, राकेश कुमार निवासी अनाज मंडी गोविंदपुरम और रामकुमार निवासी सेक्टर-23 संजयनगर सोमवार को अनाज मंडी से अंबाला के लिए निकले थे। पवन कुमार गर्ग को वहां के व्यापारी से हिसाब-किताब करना था, जबकि अन्य दोनों व्यापारी उनके साथ गए थे। तीनों व्यापारी दिनेश नामक व्यापारी की वैगनआर ले गए थे। गाड़ी राकेश चला रहे थे। बताया गया है कि मंगलवार को पवन गर्ग ने बेटे निशांत के मोबाइल पर कॉल कर कहा था कि वह बुधवार तक घर पहुंच जाएंगे। सुबह होने पर निशांत ने कॉल देखने के बाद राकेश को फोन मिलाया तो नंबर स्विच ऑफ मिला, जिसके बाद निशांत ने पिता पवन के अलावा रामकुमार के मोबाइल पर भी फोन मिलाए, मगर वह भी बंद मिले। इसके बाद परिजन तीनों व्यापारियों के अपहरण होने का अंदेशा जताते हुए कविनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे। सीओ सेकेंड अवनीश कुमार ने बताया कि व्यापारी अंबाला से वैष्णो देवी दर्शन के लिए चले गए थे। जम्मू में जाने के बाद उनके मोबाइल पहुंच से दूर हो गए। लौटते समय नेटवर्क आने पर उनसे संपर्क हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed