फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

हथियार दिखा पिता-पुत्र को लूटा, पीटकर किया बेहोश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
हथियार दिखा पिता-पुत्र को लूटा, पीटकर किया बेहोश
विज्ञापन

गाजियाबाद। सिहानी गेट थानाक्षेत्र के गांव सिहानी निवासी किसान हरेंद्र त्यागी और उनके बेटे को गन प्वाइंट पर लेकर बदमाशों ने बाइक, मोबाइल व नगदी लूट ली। विरोध करने पर बदमाशों ने पिता-पुत्र को पीटकर बेहोश कर दिया। होश आने पर पिता-पुत्र ने पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने घटना में लूटे गए मोबाइल के साथ एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है।
गांव सिहानी निवासी हरेंद्र त्यागी के हापुड़ के कामी गांव में खेत हैं। उनका कहना है कि दो दिन पहले वह बाइक पर खेत से घर लौट रहे थे। रास्ते में बाइक रोककर उन्होंने बेटे को फोन किया तो पता चला कि वह चिरंजीव विहार में कोचिंग ले रहा है। इसके बाद उन्होंने कोचिंग से बेटे को साथ लिया और मेजर आशाराम रोड से होते हुए घर चल दिए। रास्ते में हथियारबंद चार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। बाइक, मोबाइल व 27 सौ रुपये लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने उन्हें व उनके बेटे को पीटकर बेहोश कर दिया। सिहानी गेट एसएचओ कृष्ण गोपाल शर्मा का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है। लूटे गए मोबाइल के साथ एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन

बाइकर्स गैंग ने महिला से की लूटपाट
गाजियाबाद। सिहानी गेट क्षेत्र में स्कूटी सवार तीन बदमाशों ने गौतमबुद्धनगर के दादरी निवासी कविता गोयल से पर्स लूट लिया। पर्स में हीरे व सोने केजेवर, मोबाइल व पांच हजार रुपये थे। कविता गोयल के मुताबिक, वह डासना गेट निवासी अपने भाई के घर आई थी। वहां से वह ई-रिक्शा में राकेश मार्ग निवासी बहन के घर जा रही थीं। राकेश मार्ग पर स्कूटी सवार बदमाशों ने उनका पर्स लूट लिया। पर्स में सोने की चेन, टॉप्स और हीरे के पेंडेंट के अलावा पांच हजार रुपये और दस्तावेज थे। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साहस दिखा मोबाइल लुटेरा दबोचा
गाजियाबाद। एच-ब्लॉक विजयनगर निवासी ब्रजेश तिवारी से बदमाशों ने सिहानी गेट क्षेत्र में मोबाइल लूट लिया। हालांकि, लोगों ने घेराबंदी कर एक बदमाश दबोच लिया। ब्रजेश का कहना है कि गत एक जनवरी की शाम को वह बाइक से बस अड्डा जा रहे थे। एच-ब्लॉक के सामने बुलेट सवार दो बदमाशों ने उनका मोबाइल लूट लिया। शोर मचाने पर लोगों ने घेराबंदी कर बदमाश को दबोच लिया, जबकि उसका साथी बुलेट समेत भाग गया। एसएचओ सिहानी गेट कृष्ण गोपाल शर्मा का कहना है कि पकड़े गए आरोपी की पहचान नंदग्राम निवासी रोहित के रूप में हुई। फरार बदमाश की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed