{"_id":"6005e7f38ebc3e2e550654b4","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-news-gbd212181029","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता मॉल कर्मचारी का रेलवे ट्रैक पर मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता मॉल कर्मचारी का रेलवे ट्रैक पर मिला शव
विज्ञापन
गाजियााबाद में हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लापता मॉल कर्मचारी का रेलवे ट्रैक पर मिला शव
गाजियाबाद। विजयनगर थानाक्षेत्र में सोमवार को मॉल के कर्मचारी सुमित शर्मा (20) निवासी माता कॉलोनी का शव ट्रैक पर पड़ा मिला। सुमित रविवार सुबह घर से निकलने के बाद संदिग्ध हालात में लापता हो गया था। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम केलिए भेज दिया।
माता कॉलोनी निवासी सुमित शर्मा लालकुआं स्थित मेट्रो मॉल में काम करता था। परिजनों के मुताबिक, रविवार सुबह सुमित घर से निकला, लेकिन उसके बाद वापस नहीं आया। शाम को उसकी तलाश शुरू कर दी गई। मोबाइल बंद मिला तो वहीं, सभी संभावित स्थानों पर खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं लगा। वहीं, सोमवार सुबह विजयनगर पुलिस को सूचना मिली कि गोशाला रेलवे फाटक के पास ट्रैक पर एक युवक का शव मिला है। पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर शिनाख्त की कोशिश की। इसी बीच सुमित के परिजनों को पता चला तो वह भी मौके पर पहुंच गए और मृतक की शिनाख्त सुमित के रूप में की। परिजनों का कहना है कि सुमित आत्महत्या नहीं कर सकता। उसकी हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर फेंका गया है। एसएचओ महावीर सिंह का कहना है कि अभी तक की छानबीन में हत्या जैसी कोई बात सामने नहीं आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होने पर कार्रवाई की जाएगी।