{"_id":"5fff4f0e8ebc3e33865e3484","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-news-gbd211929062","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेयरमैन की गिरफ्तारी के लिए लगाए पोस्टर, समर्थकों ने फाड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेयरमैन की गिरफ्तारी के लिए लगाए पोस्टर, समर्थकों ने फाड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चेयरमैन की गिरफ्तारी के लिए लगाए पोस्टर, समर्थकों ने फाड़े
गाजियाबाद। श्मशान घाट हादसे के बाद मुरादनगर चेयरमैन के खिलाफ शहर में गिरफ्तारी करने के लिए पोस्टर लगा दिए गए थे, लेकिन चेयरमैन के समर्थकों ने उन्हें कुछ देर में फाड़कर उतार दिया था। अब लोगों ने उन्हीं पोस्टरों को सोशल मीडिया पर वायरल करना शुरू कर दिया है। उनकी मांग है कि चेयरमैन को गिरफ्तार करो और हत्या का मुकदमा दर्ज करो। स्थानीय लोगों ने कहा कि पुलिस, प्रशासन और सरकार चेयरमैन को बचा रही है। जबकि इस घटना में उनकी मुख्य भूमिका है।
तीन जनवरी को मुरादनगर के बंबा श्मशान घाट में लिंटर गिरने से 24 लोगों की मौत हो गई थी और दर्जनों लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। उखलारसी संगम विहार कॉलोनी निवासी जितेंद्र सिंह ने कहा कि हम लोगों ने मुख्यमंत्री के नाम खुला पत्र लिखा है और एक पत्र सांसद और केंद्रीय राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह को सौंपा है। उन्होंने कहा कि चेयरमैन के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। चेयरमैन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज हो और उन्हें गिरफ्तार किया जाए। जिला प्रशासन, पुलिस और सरकार उन्हें बचा रही है। जबकि इस हादसे में मुख्य भूमिका उन्हीं की है। संगम विहार निवासी राजकुमार ने कहा कि हादसे में जितने दोषी पालिका ईओ, ठेकेदार हैं, उतने ही दोषी चेयरमैन हैं। फिर उनको क्यों बचाया जा रहा है? वह भाजपा के चेयरमैन है, इसलिए बच गए हैं। यदि किसी अन्य पार्टी के होते तो कार्रवाई जरूर हो गई होती। बिना चेयरमैन के कोई विकास कार्य नहीं हो सकता है। इसलिए उनके खिलाफ भी कार्रवाई हो।
मृतक नीरज कुमार की पत्नी कविता ने कहा कि हमें चेक, पैसा और नौकरी नहीं चाहिए। हमें हमारे पति को वापस दिला दो नहीं तो चेयरमैन के खिलाफ भी कार्रवाई हो। मुख्य आरोपी वही होने चाहिए। उन्होंने कहा कि गुनहगारों को सजा दे दो, जिससे भविष्य में भ्रष्टाचार के कारण किसी अन्य महिला की मांग सूनी न हो। सरकार और प्रशासन ने जो वादे किए हैं उन्हें पूरा किया जाए।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पोस्टर
श्मशान घाट हादसे के कुछ दिन बाद चेयरमैन को गिरफ्तार करने के लिए लोगों ने मुरादनगर में होर्डिंग लगा दिए थे। उसमें लिखा था माननीय मुख्यमंत्री के नाम खुला पत्र। चेयरमैन को गिरफ्तार करो एवं हत्या का मुकदमा दर्ज करो। इसके अलावा उसमें लिखा है कि योगी जी श्मशान घाट हत्याकांड की जांच सीबीआई से कराएं, नगर पालिका अध्यक्ष मुरादनगर की कमीशन खोरी की जांच कराएं, जिससे योगी सरकार की साख को बट्टा न लगे। निर्माण कार्यों में कमीशन खोरी बंद करो। इन होर्डिंग को तो चेयरमैन के समर्थकों ने कुछ ही देर में फाड़कर हटा दिया था। आक्रोश के कारण लोगों ने इन्हें सोशल मीडिया पर वायरल करना शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि चेयरमैन की गिरफ्तारी के बाद ही लोगों को राहत मिलेगी।