फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad News

मुरादनगर श्मशान घाट हादसा : ईओ, जेई, सुपरवाइजर और ठेकेदार पर मुकदमा दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jan 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
Ghaziabad News
मुरादनगर श्मशान घाट हादसा : ईओ, जेई, सुपरवाइजर और ठेकेदार पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

गाजियाबाद। मुरादनगर श्मशान घाट हादसे में कई लोगों पर गाज गिरी है। शासन के निर्देश पर मामले में रविवार रात मंडलायुक्त अनीता सी. मेश्राम और पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार ने मोदीनगर तहसील में समीक्षा बैठक ली। बैठक में डीएम व एसएसपी से मामले की विस्तृत रिपोर्ट ली गई। फिर मंडलायुक्त के निर्देश पर मुरादनगर कोतवाली पुलिस ने नगर पालिका की ईओ निहारिका सिंह, जेई चंद्रपाल, सुपरवाइजर आशीष, ठेकेदार अजय त्यागी के साथ अन्य पर गैर इरादतन हत्या, भ्रष्टाचार, काम में लापरवाही सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।
मामले में मृतक जयराम के पुत्र दीपक की ओर से मुरादनगर पुलिस को दी गई तहरीर में बताया गया है कि उनके पिता जयराम की शनिवार रात मौत हो गई थी। अंतिम संस्कार को लेकर कई रिश्तेदारों के साथ तमाम पड़ोसी श्मशान घाट पहुंचे थे। अंत्येष्टि के साथ श्रद्धांजलि देने के दौरान लिंटर गिर गया। तहरीर में 20 से अधिक लोगों की मौत के साथ 20 से अधिक के घायल होने का हवाला दिया गया है।
विज्ञापन

तहरीर में ईओ सहित अन्य अधिकारियों और ठेकेदार पर मिलीभगत कर निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया गया है। घटिया सामग्री को ही हादसे की प्रमुख कारण बताया गया है। तहरीर में अधिकारियों और ठेकेदार को हादसे और हादसे में हुई मौत का जिम्मेदार बताया गया है। साथ ही मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने बताया कि मृतक जयराम के बेटे की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मामले में मुरादनगर कोतवाली पुलिस ने दो से तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed