{"_id":"5fb571538ebc3e3b4b41a644","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-news-gbd208886426","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमरे में बंद कर महिला से दुष्कर्म की कोशिश, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमरे में बंद कर महिला से दुष्कर्म की कोशिश, केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमरे में बंद कर महिला से दुष्कर्म की कोशिश, केस दर्ज
गाजियाबाद। सिहानी गेट थानाक्षेत्र के मालीवाड़ा में महिला को कमरे में बंद कर दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। पीड़िता का कहना है कि वह एक व्यक्ति से अपने 80 हजार रुपये लेने गई थी। वहां उक्त व्यक्ति का बेटा बॉबी उसे बहाने से ऊपर कमरे में ले गया और उसे बदनियती से दबोच लिया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
कविनगगर थानाक्षेत्र में रहने वाली महिला का कहना है कि वह और उसका पति मेहनत मजदूरी करते हैं। मालीवाड़ा निवासी धर्मेंद्र पर उनके 80 हजार रुपये उधार हैं। मंगलवार को वह अपने पैसे लेने उसके घर गए थे। महिला का आरोप है कि धर्मेंद्र का लड़का बॉबी उसे बहाने से ऊपर ले गया और कमरा बंद करकेउसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। बॉबी ने कहा कि वह पैसा तभी लौटाएगा, जब उसके साथ शारीरिक संबंध बनाएगी। महिला का कहना है कि वह जैसे-तैसे आरोपी के चंगुल से छूटकर भागी। इसके बाद उसने व पति ने आरोपी के घर से निकल अपनी जान बचाई। पीड़िता ने कंट्रोल रूम पर सूचना देने के बाद सिहानी गेट थाने में तहरीर दी। एसएचओ कृष्ण गोपाल शर्मा का कहना है कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की कोशिश का केस दर्ज कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।