{"_id":"5e6bd59d8ebc3ea4971b12d7","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-news-gbd195910312","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीडीए दे रहा पजेशन, चंद्रशिला अपार्टमेंट में नहीं आया एक भी आवंटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीडीए दे रहा पजेशन, चंद्रशिला अपार्टमेंट में नहीं आया एक भी आवंटी
विज्ञापन
जीडीए दे रहा पजेशन, चंद्रशिला अपार्टमेंट में नहीं आया आवंटी
गाजियाबाद। सिहानी थाने से सटे चंद्रशिला अपार्टमेंट योजना का काम हुए चार माह से अधिक समय बीत गया है। जीडीए के पजेशन देने के बावजूद योजना में अब तक एक भी आवंटी रहने को नहीं आया है। योजना में 120 फ्लैटों में से 55 की बिक्री हो चुकी है लेकिन एक भी आवंटी ने योजना में पजेशन नहीं लिया है। प्राधिकरण की ओर से पजेशन लेने के बाबत आवंटियों को फिर से नोटिस जारी किया जाएगा।
चंद्रशिला अपार्टमेंट योजना शहर के बीचोंबीच है। चंद्रशिला अपार्टमेंट में फ्लैटों के रेट 43.14 लाख से 56 लाख के बीच हैं। जीडीए योजना में भवनों के दाम में 20 फीसदी की कटौती भी कर चुका है। ऐसे में अपार्टमेंट के फ्लैटों की कीमत से दाम में 10 लाख तक की कमी आई है। पहले दो बीएचके विद स्टडी रूम की कीमत 66 लाख थी, जो कि अब 56 लाख हो गई है। दो बीएचके विद तीन बालकनी फ्लैट की कीमत पहले 52.44 लाख थी, जो कि अब घटकर 43.14 लाख रह गई है। वहीं, दो बीएचके विद चार बालकनी की कीमत 54.24 लाख से घटकर 44.73 लाख रह गई है। योजना में टू-बीएचके विद स्टडी के कुल 22, टू-बीएचके विद तीन बालकनी के 12 और दो बीएचके विद चार बालकनी वाले 31 फ्लैट बचे हुए हैं। जीडीए उपाध्यक्ष कंचन वर्मा ने बताया कि चंद्रशिला अपार्टमेंट में भवनों का पजेशन लेने के लिए आवंटियों को फिर से नोटिस जारी किए जाएंगे।