फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

पॉश एरिया में डंप होता है कूड़ा, अधिकारी नहीं करते सुनवाई

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2020 12:19 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
नेहरू नगर थर्ड-सी में डंप होता है कूड़ा, अधिकारी नहीं करते सुनवाई
विज्ञापन

गाजियाबाद। शहर को स्वच्छ रखने का दावा कितना खोखला है, इसकी बानगी नेहरू नगर थर्ड-सी में देखी जा सकती है। शहर की पॉश कॉलोनियों में से एक नेहरू नगर में सड़क किनारे लगा कूड़े और गोबर का ढेर स्थानीय लोगों की परेशानी का सबब बना हुआ है। लोगों का कहना है कि कई बार अघोषित डंपिंग ग्राउंड को साफ करने की मांग नगर निगम अधिकारियों से की गई लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इस बाबत लोगों ने आईजीआरएस के माध्यम से शासन से शिकायत की है।

नेहरू नगर स्टेडियम से सटी हुई इस कॉलोनी में पिछले कई वर्षों से मुख्य मार्ग पर कूड़ा डंप किया जा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर निगम के कर्मचारी भी यहां कूड़ा डाल जाते हैं। इसके अलावा डेयरियों से निकला हुआ गोबर भी सड़कों पर बिखरा रहता है। गंदगी के ढेर से बीमारियों के पनपने का खतरा भी बना रहता है। कूड़े के ढेर से कबाड़ चुनने वाले दिन भर यहां जमा रहते हैं। गायों का भी कॉलोनी में जमावड़ा रहता है, इनसे कई दुर्घटनाएं भी हुई हैं। विरोध करने पर एक दिन कूड़ा हटाकर चूना डलवा दिया जाता है लेकिन अगले दिन फिर से मुख्य मार्ग पर कूड़े का ढेर रहता है। लोगों ने बताया कि नगर निगम के अधिकारी और जनप्रतिनिधियों से इसकी शिकायत भी की गई लेकिन सुनवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

---
कॉलोनी में कूड़े के ढेर की समस्या पिछले कई वर्षोें से बनी हुई है। लोगों के घरों तक में कूड़े से बदबू रहती है।
अमित कुमार त्यागी, स्थानीय निवासी
---
नगर निगम के कर्मचारी भी यहां कूड़ा डाल देते हैं। कई गाड़ियां सड़क किनारे खाली कर दी जाती हैं। गंदगी के चलते निकलना भी मुश्किल होता है।
संजय कुमार, स्थानीय निवासी
---
लोग कॉलोनी के बाहर लगे कूड़े के ढेर को हटवाने के लिए सैंकड़ों बार प्रयास कर चुके हैं लेकिन अधिकारी सुनवाई नहीं करते हैं।
सुभाष दुआ, स्थानीय निवासी
---
डेयरी संचालक कॉलोनी में गोबर भी फेंक जाते हैं, जो सड़कों पर भी बहता रहता है। निगम अधिकारी इस ओर ध्यान दें।
सुनील, स्थानीय निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed