फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

ब्याज में छूट का लाभ लेने को कई माननीय कतार में

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2020 12:13 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
ब्याज में छूट का लाभ लेने को कई माननीय कतार में
विज्ञापन

गाजियाबाद। शासन की एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) में छूट का लाभ पाने के लिए बिल्डरों, आम लोगों के साथ माननीय भी कतार में लगे हुए हैं। मधुबन बापूधाम योजना में भूखंड का आवंटन होने के बाद 110 विधायकों पर भूखंड सहित ब्याज का लाखों बकाया है। ऐसे में ओटीएस योजना के तहत ब्याज में छूट पाने के लिए विधायक भी लाभ उठाएंगे। फिलहाल ओटीएस के तहत ब्याज में कितनी छूट मिलेगी, इसकी जानकारी के लिए विधायक फोन कर रहे हैं।
मधुबन-बापूधाम में विधायकों के ऊपर 30 से 50 लाख तक का बकाया है। विधायकों ने पजेशन नहीं मिलने का हवाला देते हुए जीडीए को ब्याज देने से इंकार कर दिया था। विधायकों ने जीडीए की ओर से आवंटित भूखंड पर लगाई गई ब्याज का मामला कई बार विधानसभा में उठाया। ऐसे में शासन की ओर से लाई गई ओटीएस योजना का लाभ विधायकों को भी मिलने का रास्ता साफ हो गया है। मधुबन बापूधाम योजना में 321 विधायकों को भूखंडों का आवंटन किया गया। अधिकांश विधायकाें ने तो भूखंड की पूरी राशि जमा करा दी। केवल 110 विधायकों ने भूखंड की 50 फीसदी से अधिक राशि जमा नहीं कराई है। किस्तों का देरी से भुगतान करने पर जीडीए ने बकाया राशि पर ब्याज लगाई। अब ओटीएस योजना के तहत विधायकों को भूखंड पर लगाई गई मोटी ब्याज से राहत मिल सकती है।
विज्ञापन

200 से 450 वर्ग मीटर के भूखंड हुए थे आवंटित
जीडीए ने मधुबन बापूधाम योजना में भूखंडों की तीन योजनाएं निकाली थी। कुल 1554 भूखंडों में 40 वर्ग मीटर, 60, 120, 160, 200, 300 और 450 वर्ग मीटर के भूखंड शामिल थे। वहीं 762 प्लॉट किसानों के लिए आरक्षित है, जबकि 321 भूखंडों का विधायकों को आवंटन हुआ था। विधायकों को 200 से 450 वर्ग मीटर के अंदर वाले भूखंडों का आवंटन किया गया था। 321 में 211 विधायक भूखंड की राशि को जमा करा चुके हैं। बाकी विधायकों की बकाया राशि पर जीडीए की ओर से ब्याज लगाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन बड़े बकाएदारों सहित 44 ने किया ओटीएस में आवेदन
शासन की एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) में बीते छह मार्च से ऑफलाइन और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है। जीडीए की ओर से प्राधिकरण में बनाई गई हेल्पडेस्क पर अब तक कुल 44 आवेदक अपने ओटीएस आवेदन फार्म जमा करा चुके हैं। 44 आवेदकों में से 50 लाख से ऊपर के तीन बड़े बकाएदार और 50 लाख से नीचे के 41 बकाएदार शामिल हैं। योजना में तीन माह तक आवेदन प्रक्रिया चलेगी। ऐसे में आवेदन का ग्राफ ऊपर जाने की पूरी संभावना जताई जा रही है।
विभिन्न योजनाओं में आज लगेंगे जागरूकता शिविर
ओटीएस योजना में बकाएदारों को मिलने वाले लाभोें की जानकारी देने और प्रचार-प्रसार के लिए जीडीए की ओर से विभिन्न योजनाओं में शनिवार को जागरूकता शिविर लगाए जाएंगे। प्राधिकरण की ओर से अब तक 25 फरवरी, 28 फरवरी और एक मार्च को तीन दिन शिविरों का आयोजन किया जा चुका है। ऐसे में इंदिरापुरम, मधुबन बापूधाम, कोयल एंक्लेव, इंद्रप्रस्थ योजना, स्वर्णजयंती योजना, गोविंदपुरम योजना सहित अन्य योजनाओं में शिविर का आयोजन किया जाएगा।

ओटीएस योजना में मिलने वाली छूट के बारे में मधुबन बापूधाम योजना में भूखंड के स्वामी कई विधायक जानकारी ले रहे हैं। ओटीएस के तहत बिल्डरों, आम लोगों के साथ विधायकों को योजना का लाभ मिलेगा।
कंचन वर्मा, उपाध्यक्ष, जीडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed