{"_id":"5e6a84228ebc3ea8347c7797","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-news-gbd1958490200","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम ने काटे अवैध यूनिपोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम ने काटे अवैध यूनिपोल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम के निशाने पर यूनिपोल ‘माफिया’, काटे अवैध विज्ञापन
गाजियाबाद। नगर निगम ने बृहस्पतिवार को अवैध यूनिपोल पर शिकंजा और कस दिया। निगम के विज्ञापन विभाग की टीम ने नंदग्राम क्षेत्र में अवैध विज्ञापनों के खिलाफ अभियान चलाकर चार अवैध यूनिपोल काटकर जब्त कर लिए। नगरायुक्त ने इन यूनिपोल को लगाने वाले संचालकों से जुर्माना वसूलने के निर्देश दिए हैं।
नगरायुक्त दिनेश चंद्र सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर उन्हें फोन पर सूचना मिली कि नंदग्राम क्षेत्र में अवैध रूप से यूनिपोल लगा दिए गए हैं। यूनिपोल माफिया रातोंरात इन्हें खड़े कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि तत्काल संज्ञान लेकर विज्ञापन विभाग के लिपिक प्रदीप कुमार और देवेंद्र कुमार को मौके पर भेजकर पुष्टि कराई गई। इस क्षेत्र में 4 अवैध यूनिपोल लगाए जा चुके थे। नगर आयुक्त के निर्देश पर विज्ञापन विभाग की टीम ने अवैध रूप से लगाए गए चारों यूनिपोल को कटवाकर जब्त कर लिए। नगरायुक्त ने बताया कि अवैध यूनिपोल लगाने वाले लोगों को चिह्नित कर उनसे जुर्माना वसूलने के लिए नोटिस जारी किए जाएंगे।
---
बिना वेंडिंग जोन बनाए लगा लिए अवैध यूनिपोल
नगर निगम के विज्ञापन विभाग ने बिना वेंडिंग जोन बनाए एक फर्म की ओर से लगा लिए गए 52 अवैध यूनिपोल को चिह्नित किया है। निगम अधिकारियों का कहना है कि इन अवैध यूनिपोल को काटने के लिए जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। इस फर्म का अनुबंध शर्तें पूरी न किए जाने पर निरस्त हो चुका है। बावजूद इसके यह फर्म अवैध रूप से यूनिपोल लगा रही है।