{"_id":"5e6a84238ebc3ea7c206cdd0","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-news-gbd195844215","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम शेखपुर-खिचरा में खरीदेगा 4.8 हेक्टेयर जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम शेखपुर-खिचरा में खरीदेगा 4.8 हेक्टेयर जमीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शेखपुर-खिचरा में 4.8 हेक्टेयर जमीन खरीदेगा निगम
गाजियाबाद। गालंद में बनने वाले वेस्ट टू एनर्जी प्लांट के लिए 4.8 हेक्टेयर भूमि की खरीद प्रक्रिया नगर निगम जल्द ही पूरी कर लेगा। निगम ने जमीन चिह्नित कर ली है। इसके लिए जमीन मालिकों से वार्ता भी हो चुकी है। अब नगर निगम ने इस जमीन की खरीद के लिए हापुड़ के जिला प्रशासन से स्वीकृति के लिए पत्र भेजा है। स्वीकृति मिलने पर ही नगर निगम इस जमीन को खरीद सकेगा।
कचरे से बिजली बनाने का प्लांट लगाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने नीदरलैंड की कंपनी जीसी इंटरनेशनल को कांट्रेक्ट दिया है। इस कंपनी के लिए करीब 34 हेक्टेयर जमीन जीडीए से मिल चुकी है। कंपनी ने नगर निगम से 4.8 हेक्टेयर अतिरिक्त जमीन की डिमांड की थी। यह जमीन जीडीए की ओर से मिली भूमि के बीच में स्थित है। कंपनी ने नगर निगम के साथ-साथ शासन को भी पत्र भेजकर जमीन मांगी थी। यह जमीन कचरे के सेग्रीगेशन (पृथकीकरण) के लिए चाहिए। अब नगर निगम ने 4.8 हेक्टेयर जमीन शेखपुर-खिचरा गांव की चिह्नित कर ली है।। मामला धौलाना तहसील का होने की वजह से नगर निगम ने हापुड़ के जिला प्रशासन से पत्राचार कर जमीन लेने के लिए सहमति मांगी है।