{"_id":"5e6a84218ebc3ea4da348633","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-news-gbd195840423","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम ने १२ बड़े बकाएदारों की संपत्ति की सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम ने १२ बड़े बकाएदारों की संपत्ति की सील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निगम ने 12 बड़े बकाएदारों के भवन किए सील
गाजियाबाद। नगर निगम ने बृहस्पतिवार को 12 बड़े टैक्स बकाएदारों पर कार्रवाई कर उनके भवनों को सील कर दिया। भवनों पर सरकारी ताला लगते ही बकाएदारों में हड़कंप मच गया। बाद में बकाया रकम जमा करने पर निगम अधिकारियों ने भवनों पर लगाई गई सील खोल दी।
नगर आयुक्त दिनेश चंद्र ने बताया कि बृहस्पतिवार को वसुंधरा जोन में साइट-4 इंडस्ट्रियल एरिया स्थित रोहणी केमिकल, रत्नागिरि, रामप्रस्थ स्थित सी-10 निवासी प्रतीक जैन और रामपुरी स्थित भवन संख्या बी-1 पर तालाबंदी की गई। इन पर बड़ी धनराशि बकाया थी। भवन मालिकों ने बकाया रकम जमा कराई तो सील हटा दी गई। मोहननगर जोन में साउथ बार्डर स्थित चार भवनों पर सीलिंग की कार्रवाई किए जाने पर भवन मालिकों ने बकाया हाउस टैक्स जमा करा दिया। कविनगर जोन में साउथ साइड जीटी रोड औद्योगिक क्षेत्र में कृष्णा गियर्स प्रा. लि., कविनगर औद्योगिक क्षेत्र की मैसर्स फेलोसिल डिवाइसिल, बुलंदशहर रोड औद्योगिक क्षेत्र की हरियान ई. कंपनी और राजनगर सेक्टर-7 निवासी जयप्रकाश के भवन पर तालाबंदी की गई। उन्होंने भी टैक्स जमा कराया तो सील हटा दी गई। नगरायुक्त देन बताया कि पांचों जोन में बृहस्पतिवार को 78.57 लाख रुपये की वसूली की गयी।