फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

चाचा की धमकी से त्रस्त भतीजी ने की आत्महत्या की कोशिश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
चाचा की धमकी से त्रस्त भतीजी ने की आत्महत्या की कोशिश
विज्ञापन

गाजियाबाद। चाचा के धमकाने से नाराज युवती ने आत्मदाह करने की कोशिश की। गनीमत रही कि परिजनों ने सूट में आग लगते ही उसे बुझा दिया। सूचना पर विजयनगर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। युवती पक्ष ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

विजयनगर की गोशाला चौकी क्षेत्र के कैलाशनगर की शिव मंदिर वाली गली में नीरू छाबड़ा परिवार के साथ रहती हैं। उनके चाचा नोएडा में रहते हैं और वहीं पर मोबाइल की दुकान करते हैं। नीरू के भाई गुलशन ने बताया कि बहन नीरू के बेटे हर्ष छाबड़ा को चाचा की दुकान पर काम पर लगाया था। दुकान पर चचेरा भाई भोला भी बैठता था। कई बार गल्ले से पैसे गायब होने पर चाचा ने भोला का दुकान पर बैठना बंद कर दिया। इसके बाद हर्ष दुकान संभालने लगा था। तीन माह तक वेतन न देने पर हर्ष ने दुकान पर जाना बंद कर दिया। चाचा के कहने पर भी उन्होंने हर्ष को नहीं भेजा तो चाचा ने पूरे परिवार को अंजाम भुगतने की धमकी दे डाली। इस संबंध में गत 16 जनवरी थाने में तहरीर दी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। लगातार धमकी मिलने के कारण नीरू ने बृहस्पतिवार को आग लगाकर आत्महत्या की कोशिश की। नीरू के भाई का कहना है कि अगर पुलिस कार्रवाई कर देती तो नीरू को यह कदम उठाने के लिए मजबूर नहीं होना पड़ता। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed