फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

ज्लवनशील पर्दाथ डालकर आधा दर्जन दोपहिया वाहन फूंके, हड़कंप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
घरों के बाहर खड़े आधा दर्जन दोपहिया वाहन फूंके, हड़कंप
विज्ञापन

गाजियाबाद। विजयनगर थानाक्षेत्र के अकबरपुर बहरामपुर में बृहस्पतिवार तड़के घरों के बाहर खडे़ आधा दर्जन दोपहिया वाहनों को आग लगा दी गईं। एक बाइक में धमाका होने पर लोग बाहर निकले तो कई बाइक जलती देख अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने पानी व रेत की मदद से आग बुझाई, लेकिन तब तक वाहन जल चुके थे। पुलिस ने जांच पड़ताल कर केस दर्ज कर लिया है।
बुधवार रात अकबरपुर बहरामपुर की कई गलियों में घरों के बाहर नौ बाइक, एक स्कूटी खड़ी थी। इसके अलावा गौतमबुद्धनगर की सीमा में आने वाले 25 फुटा रोड पर भी दोपहिया वाहन खड़े थे। बृहस्पतिवार तड़के करीब 4 बजे अज्ञात लोगों ने ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर दोपहिया वाहनों में आग लगा दी और भाग खड़े हुए। एक बाइक से धमाका होने पर लोग बाहर निकले तो हड़कंप मच गया। लोगों ने पानी व रेत डालकर घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लोगों के मुताबिक अकबरपुर बहरामपुर निवासी शकील, राहुल यादव, गुड्डू, अजय, सोनू व अमरेश के दोपहिया वाहन आग में जलकर राख हो गए।
विज्ञापन

आग की तरह फैली घटना की चर्चा
एक साथ कई वाहनों में आग लगाने की घटना की चर्चा क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों का मौके पर तांता लग गया। वहीं, विजयनगर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने वाहनों को कब्जे में ले लिया। एसएचओ नागेंद्र चौबे का कहना है कि केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई वाहन भाजपा से जुड़े लोगों के, चुनावी रंजिश में लगाई आग : पार्षद
पुलिस का मानना है कि किसी शरारती तत्व ने घटना को अंजाम दिया है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। कॉलोनी में देर रात कौन-कौन लोग आए गए, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं, पार्षद पिंटू सिंह ने मामले को राजनीतिक द्वेष से जुड़ा बताया है। उनका कहना है कि जलने वाले अधिकांश वाहन भाजपा से जुड़े लोगों के हैं। चुनावी रंजिश में वाहनों में आग लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed