फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

पुलिस बनकर डकैती डालने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
पुलिस बनकर डकैती डालने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन

गाजियाबाद। पुलिसकर्मी बनकर घरों में डकैती डालने वाले तीन बदमाशों को मसूरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एसपी देहात नीरज कुमार जादौन ने प्रेसवार्ता में बताया कि अंतरजनपदीय गिरोह के सदस्य हैं। खानाबदोश समाज से ताल्लुक रखने वाले उक्त बदमाश पुलिस बनकर डकैती डालते हैं। इन बदमाशों ने 24 दिसंबर 2019 की रात को मसूरी थानाक्षेत्र के सिकरोडा में दो घरों के अलावा मेरठ व हापुड़ में भी डकैती डाली थी। बदमाशों के कब्जे से असलहा और वारदात में लूटे गए जेवर बरामद हुए हैं।
एसपी देहात ने बताया कि मसूरी पुलिस ने क्षेत्र के गांव निडौरी निवासी नरेंद्र, अंकुश व अर्जुन को गिरफ्तार किया है। उक्त बदमाश खानाबदोश हैं और झुग्गी डालकर रहते हैं। नरेंद्र के पास ईको कार है, जिसका इस्तेमाल डकैती व लूटपाट में किया जाता है। गिरोह के बदमाश पुलिस बनकर घरों में घुसते हैं और अपहृत लड़की छिपाने का आरोप लगाते हुए घर खंगाल डालते हैं। 24 दिसंबर को भी बदमाशों ने मसूरी के सिकरोडा निवासी दिलशाद व सुमित वर्मा के घर में डकैती डाली थी। दिलशाद के घर में बेटे की शादी की तैयारियां चल रही थीं। एसपी देहात के मुताबिक उक्त दोनों घटनाओं के बाद गिरोह ने गत 4 जनवरी हापुड़ के बक्सर, 21 जनवरी को मेरठ के परीक्षितगढ़, 24 जनवरी की रात परतापुर और 26 जनवरी की रात को खरखौदा में डकैती डाली थी। खरखौदा पुलिस ने तीन बदमाशों को ईको कार सहित गिरफ्तार कर लिया था, जबकि तीन बदमाश फरार हो गए थे। बुधवार रात मुखबिर की सूचना पर नाहर रोड पर रेलवे अंडर पास के नजदीक से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

टोटका अपनाता है गिरोह
एसपी देहात ने बताया कि उक्त गिरोह पुलिस से बचने के लिए टोटका अपनाता है। जिन घरों में डकैती डाली जाती है, उनमें से किसी घर में बदमाश खाना बनाकर खाते हैं तो किसी घर में वारदात के बाद शौच करते हैं। मसूरी में दिलशाद के घर में भी बदमाशों ने अंडे उबालकर खाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह माल हुआ बरामद
सीओ सदर अंशु जैन ने बताया कि बदमाशों के कब्जे से तमंचा, कारतूस, दो चाकू, चार जोड़ी पाजेब, पांच जोड़ी कुंडल, पांच जोड़ी बिछुवे, तीन हाथ घड़ी, एक खंडवा, सोने की तीन अंगूठी, एक हार, दो कंगन, चार जोड़ी चूड़ी, एक पैंडल, दो बाली व 5 हजार रुपये बरामद हुए हैं। नरेंद्र पर 6, अंकुश पर 6 और अर्जुन पर 5 मुकदमे दर्ज हैं। अंकुश गत दिसंबर में ही जेल से छूटकर आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed