फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

मेडकल की छात्रा चीन से आई वापस, डाक्टर मां ने दी स्वास्थ्य विभाग को सूचना

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 11:49 PM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
चीन से आई छात्रा को आइसोलेशन में रखा गया
विज्ञापन

गाजियाबाद। चीन में मेडिकल की पढ़ाई कर रही छात्रा बृहस्पतिवार को वसुंधरा स्थित अपने घर पहुंची। चीन में फैले कोरोना वायरस को देखते हुए छात्रा की मां ने स्वास्थ्य विभाग को बेटी के गाजियाबाद आने की सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंची टीम ने छात्रा की जांच की। जांच में छात्रा पूरी तरह से स्वस्थ पाई गई। हालांकि इसके बाद भी डॉक्टरों ने उसे घर में एक सप्ताह आइसोलेशन में रहने की सलाह दी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से छात्रा को अच्छी गुणवत्ता वाले एन-95 मॉस्क उपलब्ध कराए गए हैं और स्वास्थ्य को लेकर कोई परेशानी होने पर तत्काल सूचित करने को कहा गया है। सीएमओ डा. एनके गुप्ता ने बताया कि छात्रा की एयरपोर्ट पर ही थर्मल स्कैनिंग की जा चुकी है। छात्रा पूरी तरह से स्वस्थ है।
एमएमजी अस्पताल स्थित आईडीएसपी लैब से डा. शिवि अग्रवाल छात्रा की काउंसिलिंग करने पहुंचे थे। सीएमओ ने बताया कि उन्होंने खुद भी छात्रा और उसकी मां से फोन पर बात की है। छात्रा पूरी तरह स्वस्थ है। बता दें कि चीन से आने वाले सभी लोगों को वहां कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते आइसोलेशन में रखे जाने की सलाह दी जा रही है ताकि यदि कोई वायरस की चपेट में आया भी हो तो उससे किसी अन्य को संक्त्रस्मण होने का खतरा न रहे।
विज्ञापन

--------
इंदिरापुरम वाली युवती के दोस्तों की भी होगी जांच
चीन से चार दिन पहले लौटी और वर्तमान में इंदिरापुरम में रहने वाली युवती के दोस्तों की भी स्वास्थ्य विभाग की ओर से जांच की जाएगी। युवती यहां अपने तीन दोस्तों के साथ रह रही है। इनमें एक युवक, एक युवती और एक सात साल की बच्ची शामिल है। संक्रामक रोग विभाग के प्रभारी डा. आरके यादव ने कहा कि फिलहाल उनमें किसी तरह के लक्षण नहीं मिले हैं। लेकिन उनकी भी एहतियातन जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन ने जारी की एडवाइजरी
- चीन से लौटने पर यदि कोई लक्षण नहीं हैं तो कम से कम 28 दिनों तक आइसोलेशन में रहें। इस दौरान यदि कोई लक्षण दिखते हैं तो तुरंत अपनी जांच कराएं
- यदि किसी व्यक्ति में उक्त लक्षण हैं तो वे खांसते, छींकते समय मुंह पर रुमाल या हाथ जरूर रखें। किसी से बातचीत करते हुए एक मीटर की दूरी बनाकर रखें और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर न जाएं, इससे वायरस फैल सकता है। इसके अलावा हाथों की सफाई का खास ध्यान रखें।

- पिछले 14 दिनों में चीन की यात्रा करने वालों को यदि खांसी, बुखार, छींक और सांस लेने में परेशानी के लक्षण उभरते हैं तो तुरंत पास से सरकारी अस्पताल में सूचना देकर अपना चेकअप कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed