फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

अब गाड़ी आवंटित कराकर रिश्तेदार को दी तो जाएगी नौकरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jan 2020 11:52 PM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
निगम की गाड़ी आवंटित कराकर रिश्तेदारों को दी तो जाएगी नौकरी
विज्ञापन

गाजियाबाद। नगर निगम के कूड़ा वाहन आवंटित कराकर रिश्तेदारों के हाथ में दिए तो अब कर्मचारियों की नौकरी जाएगी। रविवार को मुरादनगर क्षेत्र में निगम के वाहन से बाइक सवार की हुई मौत के बाद निगम अधिकारियों ने सख्ती कर दी है। दुर्घटनाग्रस्त हुए इस वाहन को निगम के चालक ने अपने भाई को सौंप रखा था।
नगर निगम ने कूड़ा सेनिटरी लैंड फिल साइट तक पहुंचाने के लिए बड़े वाहनों को भी तैनात किया हुआ है। इन वाहनों को नगर निगम ने जिन चालकों को आवंटित किया हुआ है, उन्होंने अपने रिश्तेदारों या परिचितों को अवैध रूप से वाहन सौंप दिए हैं और खुद घर पर रहते हैं। रविवार को नगर निगम के ट्रक माउंटेड आरसी (रिफ्यूज कांपेक्टर) ने मुरादनगर थाना क्षेत्र में एक बाइक सवार को टक्कर मार दी थी। इसमें सरधना निवासी युवक की मौत हो गई थी। स्थानीय लोगों ने वाहन चालक को मौके पर ही धरदबोचा और पुलिस को सौैंप दिया था। इसके बाद खुलासा हुआ कि जिस ड्राइवर को नगर निगम ने यह वाहन आवंटित किया था, उसने अपने भाई को ड्यूटी पर भेज दिया था। इस हादसे के बाद नगर निगम ऐसे मामलों पर रोक लगाने के लिए सख्ती कर दी है।
विज्ञापन

नगर निगम के वाहनों पर जिन ड्राइवरों को तैनात किया गया है, अगर उन्होंने किसी परिचित या रिश्तेदार के हाथ में वाहन दिए तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे ड्राइवरों की सेवाएं समाप्त कर उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी। - प्रमोद कुमार, अपर नगरायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed