फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

दस लाख की लॉटरी का झांसा दे अकाउंटेंट से ३ लाख ठगे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
10 लाख की लॉटरी का झांसा दे अकाउंटेंट से 3 लाख ठगे
विज्ञापन

गाजियाबाद। 10 लाख रुपये की लॉटरी का झांसा देकर निजी कंपनी के अकाउंटेंट से तीन लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। शिकायत करने पर पुलिस ने पीड़ित को थाने के चक्कर कटाए लेकिन एसएसपी के आदेश पर विजयनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर-11 विजयनगर निवासी नरेंद्र सिंह निजी कंपनी में अकाउंटेंट हैं। उनका कहना है कि गत 12 अक्तूबर को उनके मोबाइल पर एक मैसेज आया। इसमें बताया कि एक शॉपिंग वेबसाइट के लकी ड्रॉ में फर्स्ट विनर के रूप में उनका चयन हुआ है। इसके बाद कॉल आई, जिसमें बताया गया कि उनकी टाटा नेक्सन कार निकली है, अगर वह कार नहीं लेना चाहते तो 10 लाख रुपये मिल जाएंगे। हालांकि, इसके लिए उन्होंने आधार कार्ड, फोटो व बैंक अकाउंट नंबर देने की बात कही। नरेंद्र का कहना है कि आरोपियों ने रजिस्ट्रेशन के नाम पर 12 अक्तूबर को उनसे 6 हजार रुपये एक खाते में डलवाए। बाद में दूसरे कॉलर ने फोन किया और 10 लाख की लॉटरी के बारे में बात की। उसने अपना आईकार्ड भी दिखाया। इसके बाद उसने गाड़ी की जीएसटी, टीडीएस फिर इनकम टैक्स के नाम पर चार खातों में तीन लाख 17 हजार 595 रुपये ट्रांसफर करा लिए। पीड़ित का आरोप है कि उक्त लोगों ने फोन-पे के जरिये पैसे मंगवाए थे।
विज्ञापन

पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने कहा कि उनके खाते में पैसे आ गए हैं लेकिन वह तभी शो होंगे जब पीडीटी चार्ज के रूप में डेढ़ लाख रुपये जमा करा दिए जाएंगे। इसके बाद उन्हें ठगी का अहसास हुआ। पीड़ित का कहना है कि लॉटरी के लालच में उन पर डेढ़ लाख रुपये का कर्ज भी हो गया। उन्होंने थाने में शिकायत दी लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद एसएसपी से शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed