फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

शराब की होम डिलीवरी के नाम पर खाते से उड़ाए दो लाख

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
शराब की होम डिलीवरी के नाम पर खाते से उड़ाए दो लाख
विज्ञापन

गाजियाबाद। इंटरनेअ पर वाइन शॉप सर्च करना प्लाइवुड कारोबारी को महंगा पड़ गया। सर्चिंग में विंडरसन मार्केट में शराब की दुकान मिल गई। गूगल पर उसकी लोक्शन सही थी, लेकिन पर दुकान पर संपर्क करने के लिए लिखा नंबर साइबर ठगों का निकला। ऑनलाइन डिलीवरी का झांसा देकर ठगों ने कारोबारी व उसके भाई के खाते से दो लाख रुपये उड़ा लिए। पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत की। इसके बाद मामले की जांच साइबर सेल को सौंप दी गई।
सराय नजर अली निवासी कार्तिक गोयल प्लाइवुड कारोबारी हैं। हापुड़ रोड स्थित सेठ मुकुंदलाल स्कूल के पास उनका शोरूम है। कार्तिक का कहना है कि उन्हें अपने डीलर को शराब की बोतल गिफ्ट करनी थी। आसपास कोई शराब की दुकान न होने के कारण उन्होंने इंटरनेट पर विंडरसन मार्केट में शराब की दुकान सर्च करना शुरू कर दिया। सर्च इंजन ने एक वाइन शॉप दिखाई। उस पर दर्ज मोबाइल नंबर पर संपर्क किया तो उन्हें एक बोतल के रेट 2900 रुपये बताते हुए होम डिलीवरी की सुविधा देने की बात कही। कार्तिक का कहना है कि यूपीआई के माध्यम से उन्होंने 2900 रुपये भुगतान कर दिए।
विज्ञापन

यहां से शुरू हुआ ठगी का खेल
दूसरी बार में उधर से कॉल आई और डिलीवरी चार्ज के नाम पर 40 रुपये देने और भुगतान क्रेडिट कार्ड से करने को कहा। उन्होंने कार्ड की डिटेल बता दी, इसके बाद उनके खाते से 9100 रुपये कट गए। कार्तिक ने फोन किया तो ठग ने गलती मानते हुए पैसे लौटाने की बात कही। कार्तिक केनंबर पर पैसे वापस न होने की बात कहकर ठग ने किसी दूसरे कार्ड की डिटेल देने को कहा। इस पर कार्तिक ने अपने भाई शुभम केकार्ड की डिटेल दे दी। जिदसके बाद पांच बार में 1 लाख 90 हजार रुपये खाते से उड़ गए। एसपी सिटी मनीष मिश्र का कहना है कि साइबर सेल मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed