फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

छठ पर्व पर भी दौड़ेंगी स्पेशल ट्रेनें, देंगी राहत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
छठ पर्व पर भी स्पेशल ट्रेनें लोगों को पहुंचाएंगी घर
विज्ञापन

गाजियाबाद। रेलवे की स्पेशल ट्रेनें छठ पर्व पर भी यात्रियों का सफर आसान करेगी। दीपावली बाद भी कई स्पेशल ट्रेनों का संचालन जारी रहेगा। यह ट्रेनें दो नवंबर तक दौड़ेगी। दिल्ली से लखनऊ, कानपुर, इलाहाबाद व बिहार के कई शहरों को जाने वाली इन स्पेशल ट्रेनों में कई गाड़ियों का स्टॉपेज गाजियाबाद स्टेशन पर भी रहेगा। ऐसे में यह ट्रेनें गाजियाबाद के साथ-साथ नोएडा और साहिबाबाद क्षेत्र के यात्रियों को भी सहूलियत देंगी।
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक बुधवार को नई दिल्ली से दरभंगा (82414) सुविधा स्पेशल, आनंद विहार से लखनऊ (04422), दिल्ली जंक्शन से मुजफ्फरपुर (04030) और आनंद विहार से जय नगर (04034) के लिए फेस्टिव स्पेशल ट्रेनें रवाना होंगी। बृहस्पतिवार को आनंद विहार-भागलपुर, नई दिल्ली-पटना सुविधा स्पेशल, दिल्ली-दरभंगा सुविधा स्पेशल, आनंद विहार-इलाहाबाद सुविधा स्पेशल, नई दिल्ली-दरभंगा, आनंद विहार-सहरसा, आनंद विहार-जोगबनी सुविधा स्पेशल और जम्मू तवी-कानपुर स्पेशल ट्रेन संचालित होंगी। एक नवंबर को नई दिल्ली-सहरसा, नई दिल्ली-पटना, आनंद विहार-कटिहार, नई दिल्ली-वाराणसी, आनंद विहार-गया, नई दिल्ली-जयनगर, फिरोजपुर कैंट-दरभंगा, नई दिल्ली-सहरसा, आनंद विहार-भागलपुर स्पेशल ट्रेनें चलेंगी और दो नवंबर को आनंद विहार-गोरखपुर, आनंद विहार-पटना, दिल्ली जंक्शन-मुजफ्फरपुर और दिल्ली से छपरा के लिए स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। इनमें से कई ट्रेनों का स्टॉपेज गाजियाबाद स्टेशन पर भी दिया गया है।
विज्ञापन

भाई दूज पर अलीगढ़ स्पेशल ईएमयू से बहनों को मिली राहत
रेलवे ने 25 अक्तूबर से लेकर 29 अक्तूबर तक गाजियाबाद से अलीगढ़ के बीच ईएमयू स्पेशल का संचालन शुरू किया था। त्योहार पर घर जाने वालों के लिए शुरू की गई इस ट्रेन सेवा का मंगलवार को बहनों को खूब फायदा मिला। भाई दूज पर भाइयों के घर टीका करने जाने वाली बहनों की इस ट्रेन में जबरदस्त भीड़ रही। मंगलवार को इस ट्रेन ने अपना अंतिम फेरा लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed