फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

विधायक का लेटरहेड इस्तेमाल कर फर्जीवाड़ा करने वाला गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
विधायक का लेटरहेड इस्तेमाल कर फर्जीवाड़ा करने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन

गाजियाबाद। लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर का लेटरहेड फर्जी तरीके से इस्तेमाल कर विभिन्न दस्तावेज बनाने के आरोप में लोनी पुलिस ने साइबर कैफे संचालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के ऑनलाइन सर्विस सेंटर से कई आधार कार्ड, वोटर आई कार्ड व पैनकार्ड बरामद हुए हैं। एसपी सिटी श्लोक कुमार ने बृहस्पतिवार को एसएसपी कार्यालय में प्रेसवार्ता कर आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना दी।
बीते दिनों भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने अपने लेटरहेड का गलत इस्तेमाल होने की सूचना पुलिस को दी थी। इसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि 30 फुटा रोड के पास अकबरी मस्जिद अशोक विहार थाना लोनी निवासी राहुल कुमार द्वारा विधायक के लेटरहेड का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक राहुल मूल रूप से ग्राम राजपुर गढ़ी, थाना कांधला (शामली) का रहने वाला है जो आरजे ऑनलाइन सर्विस सेंटर चलाता है। एसपी सिटी ने बताया कि पुलिस ने सेंटर पर छापामारी की तो वहां 11 आधार कार्ड, वोटर आई कार्ड, लोनी विधायक के 16 लेटरहेड (स्कैन किए हुए), 1 असली लेटरहेड, लैपटॉप, प्रिंटर, स्कैनर, फिंगर प्रिंट एडॉप्टर, माउस लैपटॉप, मुहर बरामद हुई। इसके बाद राहुल को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

लैटरहेड स्कैन कर करता था इस्तेमाल
आरोपी राहुल कुमार ने बताया कि वह आधार कार्ड, आई कार्ड अपने सेंटर पर ही फर्जी तरीकेसे तैयार किए हैं। आधार व आईकार्ड बनवाने में ज्यादा समय लगने के कारण लोग उसके पास आते हैं। वह उनसे 1000 से 1500 रुपये तक वसूलता है। जिनके पास आईडी नहीं होती, उनके लिए विधायक का लेटरहेड लिखवाने के नाम पर 100-200 रुपये अतिरिक्त वसूलता था। उसे विधायक नंदकिशोर गुर्जर का हस्ताक्षरशुदा लेटरहेड मिल गया था, जिसे उसने स्कैन कर कई कॉपी तैयार कर ली थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed