फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   irani gang gawala unit shooter arrested

देश के कुख्यात ईरानी गैंग की ग्वाला यूनिट का कमांडर गिरफ्तार

Fri, 27 Sep 2019 06:00 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Fri, 27 Sep 2019 06:00 AM IST
विज्ञापन
irani gang gawala unit shooter arrested
ईरानी गैंग की ग्वाला यूनिट का कमांडर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
साहिबाबाद पुलिस ने देशभर में कुख्यात ईरानी गैंग की ग्वाला यूनिट के कमांडर को गिरफ्तार किया है। एसपी सिटी श्लोक कुमार ने बृहस्पतिवार को प्रेसवार्ता कर बताया कि मुरादाबाद निवासी कमांडर शातिर लुटेरा है, जो साथियों के साथ मिलकर लूटपाट की वारदातों को अंजाम देता है। यह गैंग मुख्य रूप से पश्चिम बंगाल में सक्रिय है। गैंग के कमांडर ने अपने साथी के साथ करीब 15 दिन पहले साहिबाबाद क्षेत्र में रुपयों से भरा बैग लूटा था।
विज्ञापन


गौरतलब है कि गत 11 सितंबर को मोहननगर पीएनबी में टारगेट चिन्हित कर अमन फायरोटेक प्रा.लि. के कैशियर से बाइक सवार दो बदमाशों ने आनंद औद्योगिक क्षेत्र मोहननगर में ढाई लाख रुपये से भरा बैग लूट लिया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने बैंक की सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो उसमें एक संदिग्ध कैद हुआ, जिसकी कद-काठी लूट करने वाले बदमाश से मिलती जुलती थी। पुलिस ने उसे ट्रेस करने के बाद उसके साथी के बारे में पता लगाया।
विज्ञापन


पांच दिन पहले मुठभेड़ में पकड़ा गया था साथी

लूट करने वाले बदमाशों की पहचान ईरानी गैंग के सक्रिय सदस्य कुनील ग्वाला व गैंग के सरगना धर्मवीर सिंह के रूप में हुई। गत 21 सितंबर को कुनील मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया था। कुनील ने पुलिस को गुमराह करने के लिए अपने मुखिया का नाम-पता गलत बताया था। लेकिन पड़ताल के बाद पुलिस ने मुखिया धर्मवीर सिंह को बृहस्पतिवार सुबह शनि मंदिर के पास दिल्ली बॉर्डर साहिबाबाद क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


10 साल से कई राज्यों की पुलिस कर रही थी तलाश

एसपी सिटी ने बताया कि धर्मवीर सिंह उर्फ धरमी उर्फ राजहंस उर्फ अरुण ग्लावा उर्फ राजन उर्फ दीपक शर्मा मूलरूप से रेलवे हर्थला कॉलोनी, मुरादाबाद का रहने वाला है। पश्चिम बंगाल की युवती से शादी करने के बाद वह करीब 15 साल से झांझीपाडा फाटाफोकर, थाना राजगंज, जिला जलपाईगुड़ी (पश्चिम बंगाल) में रह रहा था। एसपी सिटी ने बताया कि धर्मवीर के खिलाफ उत्तर प्रदेश के अलावा आसाम, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश व पश्चिम बंगाल में लूट, डकैती व हत्या के 111 मुकदमे दर्ज हैं। कई राज्यों की पुलिस उसे करीब 10 साल से तलाश कर रही थी।


हाल में इन वारदातों को दिया अंजाम

धर्मवीर व उसके साथी ने 11 सितंबर को मोहननगर क्षेत्र से ढाई लाख रुपये से भरा बैग लूटा। इसके अलावा गत 30 जुलाई को आईसीआईसीआई बैंक प्रीत विहार दिल्ली से पीछा कर पटपड़गंज थानाक्षेत्र (दिल्ली) में 5 लाख रुपये से भरा बैग लूटा तथा गत 2 सितंबर को साइट-4 थाना लिंकरोड क्षेत्र में एटलस कंपनी के पास 2 लाख रुपये लूटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed