फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Maa Tujhe Pranam Tricolor waved in bike rally Bharat Mata cheered NDRF band filled with enthusiasm

मां तुझे प्रणाम: बाइक रैली में लहराए तिरंगे, गूंजे भारत माता के जयकारे, एनडीआरएफ के बैंड ने भरा जोश

Mon, 08 Aug 2022 01:45 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Mon, 08 Aug 2022 01:45 AM IST
सार

रैली में युवा, महिला, सामाजिक एवं व्यापारिक संगठन, उद्यमी, खिलाड़ी, आरडब्ल्यूए, राजनैतिक दलों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अमर शहीदों और क्रांतिकारियों के सम्मान में निकाली गई रैली में लोगों का उत्साह तेज बारिश में भी देखते ही बन रहा था।

विज्ञापन
Maa Tujhe Pranam Tricolor waved in bike rally Bharat Mata cheered NDRF band filled with enthusiasm
गाजियाबाद। अमर उजाला की ओर से आयोजित बाइक रैली में उत्साह से सराबोर रहे लोग। संवाद - फोटो : GHAZIABAD City

विस्तार

हाथ में तिरंगा, जुबां पर भारत माता की जय, जगह-जगह फूलों की बारिश और देशभक्ति की धुनों पर झूमते-नाचते जोश-ओ-खरोश से लबरेज लोग... राष्ट्रप्रेम से सराबोर यह दृश्य है अमर उजाला के अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम के तहत रविवार को निकाली गई बाइक रैली का। अमर शहीदों और क्रांतिकारियों के सम्मान में निकाली गई रैली में लोगों का उत्साह तेज बारिश में भी देखते ही बन रहा था।

विज्ञापन


सुबह 11 बजे नेहरू नगर से हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ मेयर आशा शर्मा, डीएम आरके सिंह, एसएसपी मुनिराज जी., कर्नल ( रिटायर्ड) तेजेंद्र पाल सिंह त्यागी ने किया। कालकागढ़ी, आंबेडकर रोड होते हुए पांच किमी. से ज्यादा लंबा सफर तय करने के बाद रैली घंटाघर पहुंची। यहां शहीद -ए- आजम भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ समापन हुआ।
विज्ञापन


बारिश के साथ बढ़ता गया उत्साह
रैली के शुरु होने से पहले ही बारिश आ गया। यह तेज होती गई। इसी के साथ लोगों का उत्साह बढ़ता गया। रैली में भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, रालोद महानगर अध्यक्ष अरुण चौधरी, पार्षद अनिल स्वामी, राजेंद्र तितौरिया, देवेंद्र हितकारी, लोहा विक्त्रस्ेता मंडल के अध्यक्ष अतुल जैन, सचिन सोनी, करन शर्मा, अंतर्राष्ट्रीय जूडो कोच परवेज अली, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष अनुज त्यागी, गोल्फ लिंक लैंड क्राफ्ट सोसायटी से सुरेश सिंघल व पुनीत गुप्ता, ड्रॉप रोबॉल संघ पदाधिकारी राहुल देव , पुष्पेंद्र सिंह, समाजसेवी गोपाल माहेश्वरी, भाजपा महानगर महामंत्री गुंजन शर्मा, प्रिंस ठाकुर, छात्रनेता सुनील चौधरी, सीबी शर्मा, समाचार पत्र वितरक अनिल शर्मा, प्रदीप भाटी, शैली सेठी, निधि विश्वकर्मा, निधि चौधरी, पूनम शर्मा, वंदना चौधरी और रोमी माथुर, रोटरी क्लब से संजय अग्रवाल, कैलाश गोयल, विजय जिंदल, नीरज गुप्ता, शील गर्ग, विनीत कुमार, अंकित गर्ग, योगेश गर्ग, विनीत माहेश्वरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्मजोशी से किया रैली का स्वागत
पुष्पवर्षा के साथ रैली का गर्मजोशी का स्वागत किया गया। मार्बल मार्केट में गाजियाबाद टाइल्स एंड सेनेट्री एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल कुमार, गौरव गर्ग, अतुल जैन, विनोद गोयल, शोभित बंसल, कालकागढ़ी चौक पर प्रेमचंद्र गुप्ता, अखिल गुप्ता, आंबेडकर रोड पर जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय युवा केंद्र से जुड़े खिलाड़ियों और कार्यकर्ताओं रविंद्र मित्तल, वागीश शर्मा, नरेश वर्मा, महासचिव जगत प्रकाश शर्मा, रंजीत साहा, देवेंद्र चौधरी, आकाश शर्मा, जीतू, युवराज सिंह, मनबीर, ईश्वर भटनागर, रवि, मुकेश, तुराबनगर चौराहे पर राजीव गुप्ता, संजयनगर सेक्टर-23 व्यापार मंडल के अध्यक्ष विपिन गोयल, अमन गुप्ता, जिला एमएमजी अस्पताल के गेट पर कांग्रेस पार्षद जाकिर सैफी और उनके साथ मौजूद काफी संख्या में कांग्रेस के लोगों ने गुलाब के फूल बरसाए।

एनडीआरएफ के बैंड ने भरा जोश
एनडीआरएफ के 22 सदस्यीय बैंड ने देशभक्ति गीतों की धुनें बजाकर समां बांध दिया। इंस्पेक्टर अमिताभ पांडेय के नेतृत्व में नेहरु नगर में अमर उजाला कार्यालय के पास जब बैंड ने अपनी परफोरमेंस दी तो लोग वाह-वाह कर उठे।

इनका विशेष सहयोग
प्रमुख सहयोगियों में आईएमई कालेज साहिबाबाद, सनसिटी हाईटेक एनएच-24 गाजियाबाद, मिगसन ग्रुप एवं मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन हैं। अन्य सहयोगियों में सेंट टेरेसा इंटरनेशनल स्कूल, केडीआईएमएस, एसोसिएशन आफ इंडस्ट्रियल मैन्यूफैक्चर साउथ साइड इंडस्ट्रियल एरिया, आरडी इंजीनियरिंग कालेज, सन वैली स्कूल, स्मार्ट हॉस्पिटल आर्यनगर, स्टार एशिया, समर कूल, बादल चूरन, मृदा ऑटोमोबाइल, बिंदल, विकास बुक, ओसियन टेकभनो, केडीबी स्कूल, सुदर्शन एडवरटाइजिंग एवं इंस्टीट्यूट आफ फाइन आर्ट हैं।


फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आज
फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता सोमवार को जेकेजी इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित की गई है।यह प्रतियोगिता सुबह आठ बजे से होगी।

वीर नारी सम्मान और कवि सम्मेलन कल
देश के अमर शहीदों के सम्मान में मंगलवार नौ अगस्त को वीर नारियों का सम्मान और कवि सम्मेलन हिंदी भवन में आयोजित किया जाएगा। वीर नारी सम्मान शाम पांच बजे और कवि सम्मेलन शाम सात बजे होगा। कवि सम्मेलन के लिए पास जारी किए जा रहे हैं कोई भी अमर उजाला दफ्तर नेहरू नगर से निशुल्क प्राप्त कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed