फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad: Mother killed the girl by pressing her pillow and informed police in ghaziabad

Ghaziabad: तकिए से मुंह दबाकर मां ने की युवती की हत्या, फिर फोन कर पुलिस को दी सूचना

Mon, 08 Aug 2022 01:42 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Mon, 08 Aug 2022 01:42 AM IST
सार

पुलिस ने बताया कि हत्या के पीछे बेटी के चरित्र पर शक होने की वजह सामने आई है। अमरीन की कई युवकों से दोस्ती थी। इस पर पड़ोसी उसके बारे में तरह-तरह की बातें करते थे। उनकी बातों में आकर ही नफीसा ने अपनी बेटी की जान ले ली। इसके बाद आरोपी फरार हो गई।

विज्ञापन
Ghaziabad: Mother killed the girl by pressing her pillow and informed police in ghaziabad
तकिये से मुंह दबाकर बेटी की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साहिबाबाद के गरिमा गार्डन ने युवती अमरीन (19) की रविवार रात करीब दस बजे घर के अंदर ही तकिए से मुहं दबाकर हत्या कर दी गई। इसके बाद उसकी मां नफीसा ने पुलिस को फोन करके कहा, मैंने अपनी बेटी की हत्या कर दी है, मौके पर आ जाइए। उसने पड़ोस के लोगों को भी बताया कि बेटी को मार दिया है, अब कोई कुछ नहीं कहेगा।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि हत्या के पीछे बेटी के चरित्र पर शक होने की वजह सामने आई है। अमरीन की कई युवकों से दोस्ती थी। इस पर पड़ोसी उसके बारे में तरह-तरह की बातें करते थे। उनकी बातों में आकर ही नफीसा ने अपनी बेटी की जान ले ली। पुलिस के मौका ए वारदात पर आने से पहले ही वह फरार हो गई।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि नफीसा लाजपत नगर के निजी अस्पताल में कर्मचारी है। उसने अमरीन की हत्या करने से आधा घंटा पहले साढ़े नौ बजे छोटी बेटी नसरीन ( 12 ) और बेटे असद (10) को आलू लेने के बहाने बाजार भेज दिया था। दोनों दस बजे लौटे तो मां को बहन के शव के पास बैठे हुआ पाया। उन्होंने पुलिस को बताया कि मां कई बार कह चुकी थी कि पड़ोसी की बातों से तंग आ चुकी है। उसने अमरीन से कहा था कि वह किसी युवक से कोई संबंध न रखे, लेकिन वह मां की बात मानती नहीं थी। अमरीन को नशे की भी लत लग गई थी। इससे भी मां परेशान थी। पुलिस ने बताया कि नफीसा के पति की एक साल पहले मौत हो चुकी है। इसके बाद से ही अमरीन की शिकायत आनी शुरू हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ोसियों से कहा, अब कोई शिकायत नहीं करेगा

पुलिस ने बताया कि नफीसा ने फरार होने से पहले पड़ोसियों से कहा कि अब कोई अमरीन की शिकायत नहीं करेगा क्योंकि उसे खत्म कर दिया है। उसने उनसे कहा कि रोज-रोज लोगों की बातें सुनकर आजिज आ गई थी। आखिर कब तक बर्दाश्त करती। पुलिस ने बताया कि पड़ोसियों ने हत्या की सूचना नहीं दी।

सर्विलांस टीम से पुलिस खंगाल रही लोकेशन

वारदात के बाद नफीसा मौके से फरार हो गई। उसने अपना मोबाइल भी बंद कर लिया। टीला मोड़ थाना पुलिस ने मोबाइल को सर्विलांस की मदद से उसकी लोकेशन का पता लगाना शुरू कर दिया है। पुलिस अधीक्षक द्वितीय ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मां ने ही डायल 112 पर पहले बड़ी बेटी को सूचना दी थी। इसके बाद वह फरार हो गई। मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। इस मामले में परिवार की तरफ से कोई शिकायत नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed