{"_id":"62e193bb17bac0076b26f1d6","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-city-news-gbd242151799","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसा, ट्रक से भिड़ी पिकअप, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident: ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसा, ट्रक से भिड़ी पिकअप, चालक की मौत
Thu, 28 Jul 2022 01:06 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 01:06 AM IST
सार
गाजियाबाद के मसूरी में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसा हुआ। यहां एक पिकअप ने पीछे से ट्रक में टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप चालक की मौत हो गई। जबकि एक घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजियाबाद के मसूरी में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर बुधवार सुबह करीब पांच बजे हरियाणा से आ रही पिकअप पीछे से ट्रक में घुस गई। हादसे में लखनऊ निवासी पिकअप चालक दीपक (27) पुत्र नीलकंठ की मौत हो गई, जबकि उसके ससुर विनोद गंभीर रूप से घायल हो गए। इस मामले में दीपक के छोटे भाई शिवा ने ट्रक चालक के खिलाफ मसूरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मसूरी थाना प्रभारी रविंद्र चंद पंत ने बताया कि एक्सप्रेसवे पर हादसा होने की सूचना मिली। पिकअप चंडीगढ़ से गाजियाबाद माल लेकर आ रहा था। पिकअप चालक के ससुर ने बताया कि एक ट्रक लापरवाही से एक्सप्रेसवे पर ट्रक को पीछे कर रहा था, जो अचानक से सामने आ गया। इस कारण हादसा हो गया।
पुलिस और राहगीरों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने दीपक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि मामले में दीपक के छोटे भाई ने ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर दी है।