{"_id":"6297c27b83d50d634d6f9c24","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-city-news-gbd2393827193","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएड परीक्षा फॉर्म भरने का आज अंतिम मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएड परीक्षा फॉर्म भरने का आज अंतिम मौका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएड परीक्षा फॉर्म भरने का आज अंतिम मौका
गाजियाबाद। चौ. चरणसिंह विश्वविद्यालय ने बीएड सत्र 2020-22 द्वितीय वर्ष और सत्र 2021-23 प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को बड़ी राहत दी है। सीसीएसयू ने परीक्षा फार्म भरने और जमा कराने से वंचित विद्यार्थियों को विलंब शुल्क के साथ आखिरी मौका दिया है। विद्यार्थी 2000 रुपये विलंब शुल्क के साथ दो जून बृहस्पतिवार तक ऑनलाइन फार्म और फीस जमा करा सकेंगे। फिर तीन जून को सभी परीक्षा फार्म अपने कॉलेजों से सत्यापित कराने होंगे।
कॉलेजों को विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग में चार जून तक हर हाल में सभी फार्म जमा कराने का अवसर प्रदान किया है। सीसीएसयू की बीएड प्रथम और द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं 16 जून से प्रस्तावित हैं। विवि ने विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर दिया है। इससे पहले विद्यार्थियों को 30 मई तक विलंब शुल्क के साथ फार्म भरने का अवसर प्रदान किया गया था। लेकिन तकनीकी कारणों से बड़ी संख्या में विद्यार्थी फार्म नहीं भर सके थे। ऐसे में अंतिम अवसर प्रदान किया गया है। इंमेंटेक इंस्टीट्यूट बीएड की प्रिंसिपल डॉॅ. निधि अग्रवाल ने बताया कि विद्यार्थियों की मांग पर परीक्षा फार्म भरने का आखिरी अवसर प्रदान किया गया है। परीक्षा फॉर्म से वंचित विद्यार्थी निर्धारित समय के भीतर फॉर्म सत्यापित कराकर जमा कर दें।