{"_id":"6297bef738a8d647ef25df74","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-city-news-gbd239382087","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़खानी से परेशान छात्रा ने खाया जहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़खानी से परेशान छात्रा ने खाया जहर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छेड़खानी से परेशान छात्रा ने खाया जहर
गाजियाबाद। सिहानी गेट थाना क्षेत्र में मनचले की हरकतों से परेशान होकर 10वीं की छात्रा ने जहर खा लिया। मनचला नितेश स्कूल आते-जाते समय छात्रा से छेड़छाड़ करता था। कुछ समय से वह और उसके परिवार वाले छात्रा पर शादी करने का दबाव बना रहे थे। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।
पुलिस को दी शिकायत में छात्रा के परिजनों ने बताया कि नितेश ने उनकी बेटी का साथ छेड़छाड़ भी की है। उन्होंने नितेश के परिजनों से शिकायत की और पड़ोसी होने की बात कहकर उसे समझाने की बात कही लेकिन इसके बाद भी वह छात्रा को परेशान करता रहा। आरोप है कि युवक ने उनकी बेटी को फंसाकर जान देने के लिए उकसाया। जहर खाने से छात्रा की हालत गंभीर बनी हुई है। वह आईसीयू में भर्ती है। सीओ सिटी द्वितीय आलोक दुबे का कहना है कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। छात्रा की स्थिति के बारे में चिकित्सकों से बात की जा रही है।
छात्रा को जहर खाने के लिए उकसाया
परिजनों के अनुसार मंगलवार रात नितेश ने फोन पर छात्रा से बात करते हुए जहर खाने की बात कही। ऐसे में छात्रा ने जहरीला पदार्थ खा लिया लेकिन नितेश ने नहीं खाया। काफी देर तक छात्रा कमरे से बाहर नहीं आई। परिजन जब कमरे में गए तो वह बेहोश पड़ी मिली।