{"_id":"6297be48605b36765801f5ba","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-city-news-gbd23938185","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएमजी में भर्ती मरीज में कोरोना की पुष्टि, दिल्ली रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएमजी में भर्ती मरीज में कोरोना की पुष्टि, दिल्ली रेफर
विज्ञापन

गाजियाबाद। एमएमजी अस्पताल में भर्ती एक युवक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने पर हड़कंप मच गया। देर रात मरीज को लोक नायक अस्पताल दिल्ली रेफर कर दिया गया। वार्ड में उसके साथ भर्ती अन्य मरीजों को दूसरे वार्ड में शिफ्ट कर रात में ही सैनिटाइज कराने के बाद उसे बंद कर दिया गया। अब वार्ड को शुक्रवार को खोला जाएगा। वहीं, दूसरी ओर 24 घंटे में 3652 लोगों की जांच में छह मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई, जबकि आठ डिस्चार्ज हुए। इसके साथ ही सक्रिय मरीजों की संख्या 73 पहुंच गई है।
विजय नगर निवासी 32 वर्षीय युवक बुखार, सीने में दर्द और निमोनिया होने पर मंगलवार को इमरजेंसी में इलाज के लिए आया था। डॉक्टर ने उसकी स्थिति देखते हुए भर्ती कर दिया। भर्ती करनेे के बाद उसका सैंपल कोरोना जांच के लिए भेजा गया। बुधवार की शाम उसकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। डॉ. डीके वर्मा ने बताया कि जांच के बाद युवक की सेहत में सुधार है। वह घर जा सकता है। लेकिन युवक ने बताया कि घर में अलग रहने की जगह नहीं है, इसलिए घर नहीं जाना चाहता। संक्रमित के घर जाने से इनकार करने पर स्टाफ भी तनाव में आ गए। मामले की सूचना जिला सर्विलांस अधिकारी और सीएमओ को दी गई। मरीज को संतोष अस्पताल भेजने के लिए कहा गया, लेकिन वहां अस्पताल को नान-कोविड कर दिया गया था। बिना तैयारी मरीज को भर्ती करने से इनकार कर दिया गया, इसके बाद वैकल्पिक तौर पर उसे बर्न वार्ड में शिफ्ट किया गया। देर रात चली प्रक्रिया के बाद उसे दिल्ली भेज दिया गया।
एमएमजी में कोरोना मरीज को रखने की कोई व्यवस्था नहीं है, सिर्फ होल्डिंग एरिया बनाया गया है। संक्रमित को बर्न वार्ड में रखा गया था, वहां से उसे एलएनजेपी दिल्ली रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
- डॉ. मनोज चतुर्वेदी, सीएमएस