{"_id":"6244a60478d2f344c072b5c6","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-city-news-gbd2361383115","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 दिन में प्रदेश के अंदर 284 से बढ़कर 350 होंगे फायर स्टेशन : अविनाश चंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
100 दिन में प्रदेश के अंदर 284 से बढ़कर 350 होंगे फायर स्टेशन : अविनाश चंद्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
100 दिन में प्रदेश के अंदर 284 से बढ़कर 350 होंगे दमकल केंद्र : अविनाश चंद्र
वैशाली। प्रदेश सरकार ने 100 दिनों के अंदर हर तहसील और मुख्यालयों पर दमकल केंद्र की संख्या 284 से बढ़ाकर 350 करने का लक्ष्य तय किया है। इससे लोगों को आगजनी की घटना में काफी राहत मिलेगी। भारत सरकार के फायर सेफ्टी बिल को भी जल्द लागू किया जाएगा। यह बात उत्तर प्रदेश के अग्निश्मन विभाग के महानिदेशक अविनाश चंद्र ने कही। उन्होंने कहा कि आगजनी की घटना पहले डायल 112 पर आती है उसके बाद दमकल विभाग को मिलती है, इससे मौके पर पहुंचने में थोड़ा समय लगता है, लेकिन अब पूरे प्रदेश में आपातकाल के लिए 101 नंबर की सेवा को बहाल किया जाएगा। कुछ शहरों में यह शुरू भी हो चुका है।
बुधवार शाम अविनाश चंद्र ने वैशाली फायर स्टेशन में नवनिर्मित मीटिंग हॉल व गेस्ट रूम का उद्घाटन किया। उन्होंने मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुनील कुमार से दमकल विभाग से संबंधित समस्या व संसाधनों की कमी पर बात की। इसके बाद पूरे परिसर का निरीक्षण किया। दमकल गाड़ी व संसाधनों को चलवाकर भी देखा। इस बीच उन्होंने बताया कि कमांड कंट्रोल में जो दिक्कत आ रही है, उसे भी जल्द दूर कर लिया जाएगा। लोगों को जागरूक करने के लिए विभाग द्वारा पूरे प्रदेश में 14 से 21 अप्रैल के बीच में अग्नि सुरक्षा सप्ताह मनाया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि यूएस और अन्य देशों में दमकल की गाड़ियों का रिस्पांस टाइम 6 से 10 मिनट का है जबकि हमारे यूपी में यह 30 मिनट तक होता है। अब हम सभी मिलकर इस समय को सुधारने पर काम करेंगे। अग्निशमन विभाग को हाईटेक बनाने के लिए जरूरी संसाधन व उपकरण, वाहनों की खरीद-फरोख्त का प्रस्ताव तैयार हो चुका है जो प्रदेश सरकार के पास भेज दिया गया है।
जल्द बनेंगे चार फायर स्टेशन
मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि जनपद में आगजनी की घटनाओं पर तत्काल पहुंचकर मदद देने के लिए चार स्टेशन की और योजना बनी है। यह सभी विजय नगर के क्रॉसिंग रिपब्लिक, गोविंदपुरम के पास मधुबन बापूधाम और लोनी व वसुंधरा में होगा। इनके लिए जमीन चिन्हित करने और संसाधनों की जरूरत के लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। इस बीच डिप्टी डायरेक्टर अमन शर्मा, एसपी सिटी सेकेंड ज्ञानेंद्र कुमार सिंह व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।